बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी अभिनेता शाहरूख खान और अजय देवगन को लेकर फिल्म “गोलमाल-4” बना सकते हैं
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक रोहित शेट्टी अभिनेता शाहरूख खान और अजय देवगन को लेकर फिल्म “गोलमाल-4” बना सकते हैं। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को लेकर गोलमाल सीरीज की तीन फिल्मों का निर्माण किया है।
वह अब इस फिल्म का चौथा संस्करण बनाना चाहते हैं। रोहित शेट्टी ने शाहरूख के साथ चेन्नई एक्सप्रेस में काम किया था और अब वह शाहरूख को लेकर दिलवाले बना रहे हैं।
अजय देवगन और शाहरूख खान के बीच रिश्ते ठीक नही है लेकिन रोहित शेट्टी दोनों को करीब लाने का प्रयास कर रहे हैं। चर्चा है “गोलमाल” सीरिज की अगली फिल्म शाहरूख खान प्रोड्यूस करना चाहते हैं। शाहरूख और अजय ने अब तक एक साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया है। राकेश रौशन ने शाहरूख खान और अजय देवगन को लेकर “करण अर्जुन” बनाने की घोषणा की थी लेकिन बात नही बन सकी थी।