scriptशाहरुख की बेटी सुहाना का ऐसा रूप पहले नहीं देखा होगा आपने | Patrika News
बॉलीवुड

शाहरुख की बेटी सुहाना का ऐसा रूप पहले नहीं देखा होगा आपने

5 Photos
6 years ago
1/5

आजकल बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा उनके बच्चे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बॉलीवुड स्टार किड्स की बात करें तो सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना। सुहाना को वैसे तो बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है।

2/5

गौरतलब है कि सुहाना सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें डालकर सुर्खियों में बनी रहती हैं लेकिन आज हम सुहाना को जो रूप आपको दिखाने जा रहे हैं, वो आपने पहले नहीं देखा होगा। दरअसल इशाहरुख खान की बेटी सुहाना खान क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में देश लौटी हैं।

3/5

फिलहाल सुहाना नई दिल्ली में हैं और फैमिली के साथ एक शादी अटेंड कर रही हैं। वह उनके किसी रिलेटिव की शादी अटैंड करने दिल्ली आई हैं। सुहाना के साथ उनकी मां गौरी खान भी मौजूद हैं। इस वैडिंग से सुहाना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

4/5

ये तस्वीरें सुहाना के फैन क्लब ने शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना ट्रेडिशन लुक में दिखाई दे रही हैं। सुहाना इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। सुहाना तीन अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं।

5/5

एक तस्वीर में सुहाना ने लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना है। साथ ही उन्होंने ओपन हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप किया है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.