शाहरुख खान की 'जवान' 40 दिनों में 1138.64 करोड़ कमाकर भी हार गई, 'पुष्पा' के अर्जुन ने मार ली बाजी
मुंबईPublished: Oct 17, 2023 07:01:21 pm
69th National Film Awards: शाहरुख खान की फिल्म जवान की धूम पूरे विश्व में है, लेकिन 'पुष्पा' के अल्लू अर्जुन ने उन्हें पछाड़ दिया है, आइए जानते हैं कि हजार करोड़ कमाकर भी कैसे जवान हार गई।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को इस साल बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। अल्लू अर्जुन ने यह पुरस्कार फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में अपने दमदार और शानदार अभिनय के लिए जीता। अल्लू अर्जुन ने इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने को दोहरी उपलब्धि बताया। तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक, अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा: द राइज' में गैंगस्टर की भूमिका निभाई थी।