scriptपहले ही दिन इतने करोड़ कमा लेगी शाहरुख की Zero, फिरभी नहीं तोड़ पाएगी आमिर-सलमान का यह रिकॉर्ड | shahrukh khan movie zero box office collection | Patrika News

पहले ही दिन इतने करोड़ कमा लेगी शाहरुख की Zero, फिरभी नहीं तोड़ पाएगी आमिर-सलमान का यह रिकॉर्ड

locationमुंबईPublished: Dec 20, 2018 03:18:57 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

शाहरुख की फिल्म ‘जीरो’ में सलमान खान कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।
 

shahrukh khan zero

shahrukh khan zero

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जीरो’ 21 दिसम्बर यानी कल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का शाहरुख के फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें वह एक बौने व्यक्ति के रोल में नजर आने वाले हैं। इस मूवी को लेकर सभी सोच रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहेगी। यह मूवी शाहरुख को ‘जीरो’ बनाएगी और कौन से रिकॉर्ड को तोड़ेगी? इन्हीं में एक रिकॉर्ड आज कल काफी महत्वपूर्ण हो गया है और ये है ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन।

shahrukh khan zero

कुछ ऐसा होता है ओपनिंग वीकेंड का खेल:
ओपनिंग वीकेंड की कमाई किसी फिल्म का भविष्य तय करती है। हालांकि इसमें भी कई तरह के अपवाद देखने को मिलते हैं। फिर भी सभी की नजरें इस पर टिकी रहती हैं। इंडिया में आम तौर पर मूवी शुक्रवार को रिलीज होती है। वहीं शुक्रवार से रविवार तक का अंतराल ओपनिंग वीकेंड कहलाता है। वहीं कई बार मेकर्स किसी खास छुट्टी या त्योहार की वजह से फिल्मों को शुक्रवार के बजाए एक या दो दिन पहले भी रिलीज कर देते हैं। इस तरह ओपनिंग वीकेंड कभी-कभी 3-5 दिन का हो जाता है, जिसे एक्सटेंडेड वीकेंड कहा जाता है।

ये हैं वीकेंड में 100 करोड़ कमाने वाली मूवी:
प्रभास की तेलुगू फिल्म ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन ने तीन दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। 28 अप्रैल को रिलीज हुई तेलुगू फिल्म ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन ने रिलीज के तीन दिनों में 128 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था, जो आज भी एक रिकॉर्ड है। वहीं रणबीर कपूर की ‘संजू’ जो 29 जून, 2018 को रिलीज हुई और 3 दिनों में इसने 120.06 करोड़ कमाए थे। इस मूवी ने 341 करोड़ का कलेक्शन किया। ये फिल्म रणबीर के कॅरियर की पहली फिल्म थी जिसने रिलीज के तीन दिन के भीतर 100 करोड़ का कलेक्शन किया। अब बात करते हैं सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ की। ये फिल्म 22 दिसंबर, 2017 को रिलीज हुई थी। इसने तीन दिनों में 114.93 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसका कुल कलेक्शन 339.16 करोड़ रहा था। वहीं शाहरुख खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ 24 अक्टूबर, 2014 में रिलीज हुई थी। वहीं इसने रिलीज के 3 दिनों में 108.86 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसने टोटल 205 करोड़ जमा किए। वहीं बात करते हैं आमिर खान की ‘धूम 3’ ने रिलीज के तीन दिनों में 107 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये फिल्म 20 दिसंबर, 2013 को आई थी। इसने 280.25 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था। वहीं आमिर की एक ओर फिल्म ‘दंगल’ ने 106.95 करोड़ का कलेक्शन रिलीज के 3 दिनों में किया। इसने 387.39 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया है, जो हिंदी सिनेमा के लिए रिकॉर्ड है। रेस 3′ ने तीन दिनों में 106.47 करोड़ का कलेक्शन किया। लाइफ टाइम रन में मूवी 169 करोड़ जमा कर पाई। 6 जुलाई, 2016 को रिलीज हुई ‘सुल्तान’ ने रिलीज के तीन दिनों में 105.53 करोड़ का कलेक्शन और इसका टोटल कलेक्शन 300.45 करोड़ रहा। वहीं हालिया रिलीज आमिर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने 3 दिनों में 105 करोड़ जमा किये। वहीं हिंदी भाषा में इसने 101.75 करोड़ जमा किए। जबकि तमिल और तेलुगू से 3.25 करोड़ ही आ सके। फिल्म ने लगभग 151 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

shahrukh khan zero

कैमियो रोल में नजर आ आएंगे सलमान:
फिल्म ‘जीरो’ की बात करें इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे है। इसमें सलमान खान कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं। शाहरुख इसमें बौने बउआ सिंह के किरदार में हैं। इसमें शाहरुख के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो