गणपति का दर्शन करने शाहरुख, सलमान सीएम शिंदे के घर पहुंचे, फैंस बोले- आए करण अर्जुन
मुंबईPublished: Sep 25, 2023 02:31:37 pm
Shahrukh Khan Salman Khan: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर गणपति दर्शन के लिए शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ पहुंचे। एकनाथ शिंदे ने फूलों के गुलदस्ते और एक शॉल से दोनों का स्वागत किया।


बाएं से सलमान खान बीच में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दाएं में शाहरुख खान
Shahrukh Khan Salman Khan: गणेशोत्सव के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया। रविवार की रात सीएम आवास पर सितारों का जमावड़ा था, जहां कई बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज बप्पा के दर्शन के लिए कतार में खड़े देखा गया। लेकिन, शाहरुख और सलमान की मौजूदगी ने ही सबका ध्यान खींचा।