scriptपीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन पर Shashi Tharoor ने साधा निशाना तो भड़के Anupam Kher, कहा- ‘टुकड़ों पर बिके हुए लोग.. | shashi tharoor tweet on pm modi economy package anupam kher reply | Patrika News

पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन पर Shashi Tharoor ने साधा निशाना तो भड़के Anupam Kher, कहा- ‘टुकड़ों पर बिके हुए लोग..

Published: May 14, 2020 03:00:52 pm

Submitted by:

Neha Gupta

पीएम मोदी (PM Modi) के आत्मनिर्भर अभियान पर शशि थरूर (Shashi Tharoor) का तंज
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने लिया आड़े हाथों
ट्वीट कर कहा- टुकड़ों पर बिके हुए लोग..

Shashi Tharoor and Anupam Kher

Shashi Tharoor and Anupam Kher

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 12 मई को राष्ट्र को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ रुपए (20 Lakh Crore) के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। जिसकी कई लोगों ने तारीफ की तो कुछ लोग इससे संतुष्ट नहीं दिखाई दिए। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने पीएम मोदी के आत्मनिर्भर वाले अभियान पर तंज कस दिया जिसका जवाब बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनपुम खेर (Anupam Kher) ने बढ़िया तरीके से दिया।

https://twitter.com/hashtag/MakeInIndia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दरअसल शशि थरूर ने पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ पर निशाना साधते हुए आत्मनिर्भर वाली बात की तुलना उसी से कर दी। उन्होंने आत्मनिर्भर मिशन को मेक इन इंडिया का नया रूप बताया और साथ ही शायराना ट्वीट कर खरी-खरी बोल दी। उन्होंने ट्वीट (Tweet) कर लिखा- नए नाम से वही पुराना शेर बेच गए, सपनों के वो फिर से ढ़ेरों ढ़ेर बेच गए। #MakeInIndia अब आत्मनिर्भर भारत है, कुछ और भी नया था क्या?

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1260536573537349639?ref_src=twsrc%5Etfw

शशि के इस ट्वीट का जवाब सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले एक्टर अनुपम खेर ने भी शायराना अंदाज में दिया। उन्होंने लिखा- कोहनी पर टिके हुए लोग, टुकड़ों पर बिके हुए लोग! करते हैं बरगद की बातें, ये गमले में उगे हुए लोग!! जाहिर है कि अनुपम खेर ने शशि थरूर के ट्वीट का करारा जवाब देते हुए ऐसी बात लिखी।

बता दें कि अनुपम खेर ने पीएम मोदी के भाषण की तारीफ की थी और कहा था कि जब भारत के प्रधानमंत्री बोलेत हैं तो पूरा विश्व सुनता है और प्रेरित होता है। साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर मिशन की भी तारीफ की थी। उन्होंने 20 लाख करोड़ में कितने जीरो होते हैं इसको लेकर एक ट्रेंड में हिस्सा लिया था।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

गौरतलब हो पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे देश को लेकर कई बातें बोली थीं। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनाने की बात की थी। वहीं आर्थिक पैकेज के रूप में 20 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो