scriptशशि कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे ये स्टार्स, हुए इमोशनल, देखें तस्वीरें | Patrika News
बॉलीवुड

शशि कपूर को अंतिम विदाई देने पहुंचे ये स्टार्स, हुए इमोशनल, देखें तस्वीरें

7 Photos
6 years ago
1/7
सोमवार 5.20 बजे बॉलीवुड इंडस्ट्री में शौक की लहर छा गई थी जब शशि कपूर ने कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह 79 साल के थे। पिछले कुछ सालों से वह किडनी की समस्या से झूझ रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा में सारा बॉलीवुड उमड़ पड़ा।
2/7
करीब 1 बजे उनका अंतिम संस्कार सांताक्रुज शमशान में किया गया। महानायक अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, ऋति कपूर, रणबीर कपूर, संजय दत्त, शाहरुख सहित बॉलीवुड के दिग्गज कलाकर उन्हें अंतिम विदाई देने शमशान भूमि पर पहुंचे।
3/7
मुंबई में सूर्यास्त के बाद बारिश होने लगी, ऐसा इस मौसम में कम ही देखने को मिलता है। यह शायद संयोग था और ऐसा लगा मानो प्रकृति भी पृथ्वी थिएटर के संस्थापक व दिग्गज अभिनेता के गुजरने पर गमजदा है। उनकी निधन की खबर सुनते कल रात बॉलीवुड की कई हस्तियां उनके निवास स्थान पर पहुंची थी।
4/7
कल रात आठ बजे के आसपास महानायक अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के साथ दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
5/7
फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए शाहरुख़ खान , अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, अनिल कपूर नसीरूदीन शाह, रत्ना पाठक शाह और संजय दत्त मौजूद है।
6/7
तो वही रात को दिवंगत राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर सहित करिश्मा कपूर, करीना कपूर, बबीता कपूर और उनके परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
7/7
शशि कपूर के साथ काम कर चुकीं सिमी गरेवाल ने ट्वीट किया, मैं अपने सह-कलाकार शशि कपूर के निधन से बेहद दुखी हूं। एक सज्जन शख्स व दोस्त चला गया। एक युग चला गया। आपकी आत्मा को शांति मिले शशि जी।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.