scriptरामायण को लेकर ट्रोल हो रही सोनाक्षी के सपोर्ट में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- मुझे उसपर गर्व है | shatrugan sinha supports sonakshi sinha on ramayan controversy | Patrika News

रामायण को लेकर ट्रोल हो रही सोनाक्षी के सपोर्ट में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- मुझे उसपर गर्व है

locationनई दिल्लीPublished: Apr 10, 2020 06:34:36 pm

Submitted by:

Neha Gupta

रामायण (Ramayan) विवाद पर सोनाक्षी के सपोर्ट में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha)
सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) पर कमेंट करने वालों पर शत्रुघ्न ने साधा निशाना
रामायण के आने के बाद फिर से ट्रोल हुई थीं सोनाक्षी

photo_2020-04-10_17-49-08.jpg

नई दिल्ली | लॉकडाउन के चलते रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) का टेलिकास्ट फिर से दूरदर्शन पर किया जा रहा है। इसी बीच कौन बनेगा करोड़पति में रामायण से जुड़े सवाल का गलत जवाब देकर ट्रोल हुई सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का मुद्दा भी फिर से उठ गया। लोग तरह-तरह के मीम्स बनाकर कहने लगे कि उन्हें रामायण देख लेनी चाहिए। लेकिन अब सोनाक्षी के पिता और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। हाल ही में एक वेबपोर्टल से बातचीत में उन्होंने सोना का फेवर करते हुए कहा कि मुझे उसपर गर्व है।


https://twitter.com/hashtag/Ramayan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

शत्रुघ्न सिन्हा से जब सोनाक्षी सिन्हा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि कुछ लोगों को मेरी बेटी से इसलिए तकलीफ है क्योंकि वो रामायण का सही जवाब नहीं दे पाई थीं। लेकिन उन्हें रामायण का एक्सपर्ट किसने बनाया है, रामायण के एक सवाल का जवाब ना दे पाने से ये नहीं साबित हो जाता कि वो अच्छी हिंदू नहीं हैं। इसके लिए मेरी बेटी को किसी की स्वीकृति नहीं चाहिए।

https://twitter.com/hashtag/SonakshiSinhaInKBC?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे उन लोगों पर भी निशाना साधा जिन्होंने हाल ही में ये बोला था कि रामायण शुरू हो गई है, सोनाक्षी को देखनी चाहिए। इसके अलावा शुत्रघ्न ने अपनी बेटी की तारीफ करते हुए कहा- मुझे अपने तीनों बच्चों पर बहुत गर्व है। सोनाक्षी ने तो अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है, मुझे कभी उसे लॉन्च नहीं करना पड़ा। बता दें कि सोनाक्षी केबीसी में हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थी। पहले उन्होंने सीता फिर राम बोला था जबकि इसका सही जवाब लक्ष्मण है। जिसके बाद सोनाक्षी बुरी तरह से ट्रोल हो गई थीं। एक्ट्रेस इसलिए भी ट्रोल हुई क्योंकि उनके पूरे परिवार में रामायण के किरदारों के नाम ही रखे गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो