scriptSushant की सुसाइड के बाद नेपोटिज्म पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- जांच पड़ताल करने का कोई फायदा नहीं, जाने वाला चला गया | shatrughn sinha on sushant singh rajput suicide nepotism should voice | Patrika News

Sushant की सुसाइड के बाद नेपोटिज्म पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- जांच पड़ताल करने का कोई फायदा नहीं, जाने वाला चला गया

Published: Jun 18, 2020 07:35:44 pm

Submitted by:

Neha Gupta

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या पर लगातार कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने नेपोटिज्म और सुशांत (Shatrughan Sinha on Sushant suicide) पर बड़ी बात बोल दी है।

Shatrughan Sinha on Sushant Singh Rajput suicide

Shatrughan Sinha on Sushant Singh Rajput suicide

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आत्महत्या पर लगातार कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड को लेकर कई बड़े स्टार्स को लेकर एक अलग बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा करण जौहर (Karan Johar), सलमान खान (Salman Khan) और बड़े प्रोडक्शन हाउस पर फूट रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) सामने आए हैं और उन्होंने सुशांत के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पहले ही अपने पोस्ट को लेकर ट्रोल (Sonakshi Sinha Trolled) हो चुकी हैं। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने नेपोटिज्म और सुशांत (Shatrughan Sinha on Sushant suicide) पर बड़ी बात बोल दी है।

भास्कर से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सुशांत एक स्वाभिमानी व्यक्ति था। उसे अगर कोई समस्या थी, दिक्कतें थीं, कोई परेशान कर रहा था तो उसे सामने आना चाहिए था, बोलना चाहिए था। लोगों का सख्त तौर पर सामना करना चाहिए था। आज लोग उसे लेकर सोशल मीडिया पर इतना कुछ बोल रहे हैं, सपोर्ट कर रहे हैं तब भी करते। लेकिन अब तो वो चला गया, किसी भी चीज का क्या फायदा। वहीं नेपोटिज्म के बारे में बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha on nepotism) बोले कि भले ही अब जांच पड़ताल हो रही है लेकिन अब इसका कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि वो अब नहीं है, जाने वाला चला गया। वो बिहार का बेटा था जो अब जा चुका है। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

सुशांत के बारे में बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो एक बेहतरीन कलाकार था। मैं उसका बहुत सम्मान करता था, वो एक अच्छा इंसान था। मैं जानता था कि अगर उसे सही लोगों का सपोर्ट मिलेगा तो वो बहुत आगे जाएगा।

 

बता दें कि कुछ दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया (Sonakshi Sinha social media post) पर लिखा था- कुछ लोग बहुत ही बकवास होते हैं और रहेंगे। इसके साथ उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया था। दरअसल, सोनाक्षी को स्टारकिड (Sonakshi troll on starkid) के कारण पहले ही ट्रोल किया जा रहा था उसके बाद जब उन्होंने पोस्ट किया तो सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा और भड़क गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो