script

शेफाली जरीवाला 38 की उम्र में बनेगी पहली बार ‘मां’, 10 साल की उम्र से थी यह इच्छा

locationमुंबईPublished: Feb 15, 2020 05:25:53 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

शेफाली जरीवाला 38 की उम्र में बनेगी पहली बार ‘मां’, 10 साल की उम्र से थी यह इच्छा

शेफाली जरीवाला 38 साल में बनेगी पहली बार 'मां', 10 साल की उम्र से थी यह इच्छा

शेफाली जरीवाला 38 साल में बनेगी पहली बार ‘मां’, 10 साल की उम्र से थी यह इच्छा

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला शीघ्र ही मां बनने वाली है। शेफाली और उनके पति पराग त्यागी ने एक बच्चा गोद लेने का निर्णय लिया है। दोनों की इच्छा है कि वे एक बेटी को गोद लेंगे। जिसकी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। ऐसे में शीघ्र ही वे मां बन जाएंगी। शेफाली ने बताया कि जब वे 10 या 11 साल की थी। तब ही उन्होंने गोद लेने का मतलब समझा, इसके बाद वे हमेशा एक बच्चा गोद लेना चाहती थी। उन्होंने बताया कि हम दोनों एक बालिका को गोद लेना चाहते हैं जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

 

बेटी की मां बनने की है इच्छा

बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का सफर रोमांचक और इंटरेस्टिंग रहा। वे वर्तमान में शो में नहीं हैं। शेफाली अपने पति पराग त्यागी के साथ जीवन का आनंद ले रही है। उन्होंने अपनी जिदंगी के कुछ अहम खुलासे किए हैं। जिसमें उन्होंने बच्चा गोद लेने वाला निर्णय भी बताया। उन्होंने बताया कि खासतौर पर खुद से बच्चे पैदा करना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन सोसायटी का प्रेशर भी रहता है। ऐसे में हम दोनों ने एक गर्ल बेबी गोद लेने का निर्णय लिया। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। चूकि यह प्रोसेस काफी लंबी होती है। इस कारण थोड़ा समय लग रहा है। लेकिन जल्दी ही बच्चा गोद लेकर मां बनने के इस सपने को पूरा करेंगी।

 

38 साल की उम्र में शेफाली बनेगी मां

बॉलीवुड अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का जन्म 24 नवंबर 1982 को हुआ था। जिन्होंने 2004 में फिल्म मुझसे शादी करोगी में अभिनय किया था। इसी के साथ उन्होंने कई अंग्रेजी और हिंदी संगीत के वीडियो और फिल्मों में काम किया है। वर्तमान में उनकी उम्र करीब 38 साल हो चुकी है। उन्होंने बताया कि हम दोनों एक कपल से पहले बहुत अच्छे फ्रेंड हैं। हम हमेशा ध्यान रखते हैं कि जब भी जरूरत हो एक-दूसरे को स्पेस दें। शेफाली जरीवाला की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी हरमीत गुलजार के साथ हुई थी। लेकिन बाद में शेफाली ने हरमीत को तलाक दे दिया। फिर 2015 में उन्होंने पराग त्यागी के साथ शादी की है। जिन्हें ब्याह रचाए करीब 5 साल हो चुके हैं। इसके बाद पराग और शेफाली नच बलिए में साथ साथ नजर आएं हैं इस जोड़ी को शो में जमकर पसंद किया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो