बॉलीवुड

Sushant की आत्महत्या पर Shekhar Suman ने उठाए सवाल, कहा- इतना बुद्धिमान लड़का जिसने ऐसा किया तो सुसाइड नोट कहां है?

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन का पूरे देश को बड़ा झटका लगा है। सीनियर एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने पहले भी ट्वीट करके फिल्म इंडस्ट्री को घेरा था, अब सुशांत की सुसाइड पर उन्होंने सवाल उठाया है।

Jun 23, 2020 / 06:41 pm

Neha Gupta

Shekhar Suman raised question on Sushant suicide

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन का पूरे देश को बड़ा झटका लगा है। सुशांत के परिवार से लेकर करीबी दोस्त-फैंस सभी इस बात से हैरान हैं कि आखिरकार इतने सफल एक्टर और जीनियस इंसान ने आत्महत्या (Sushant Singh Suicide) का रास्ता क्यों चुना। सुशांत के निधन के बाद कई बाते सामने आई जिसमें वो पिछले 6 महीने से डिप्रेशन (Sushant Depression) का शिकार चल रहे थे, उन्हें कई बड़े प्रोडक्शन हाउस ने बैन कर दिया था। उनके साथ आउटसाइडर्स होने के चलते बुरा बर्ताव किया गया। इस तरह के कई आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स नेपोटिज्म और गैंगबाजी (Bollywood nepotism and groupism) का मुद्दा भी सामने रख रहे हैं। जिसमें अब सीनियर एक्टर शेखर सुमन (Shekhar Suman) भी सामने आए हैं। उन्होंने पहले भी ट्वीट करके फिल्म इंडस्ट्री को घेरा था, अब सुशांत की सुसाइड पर सवाल उठाया है।

https://twitter.com/shekharsuman7/status/1275302237472845825?ref_src=twsrc%5Etfw

शेखर सुमन ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स (Shekhar Suman tweets on Sushant) किए हैं जिसमें वो सुशांत की आत्महत्या पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ये स्पष्ट है कि अगर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का अनुमान लगाया जा रहा है, जिस तरह से वो दृढ़ इच्छाशक्ति और बुद्धिमान था, तो उसने फिर तो से एक सुसाइड नोट जरूर छोड़ा होगा (Shekhar on Sushant suicide note)। मेरा दिल भी बाकियों की तरह ये कहता है कि जितना आखों से दिखाई दे रहा है उससे बहुत ज्यादा है।

https://twitter.com/shekharsuman7/status/1275362288359239680?ref_src=twsrc%5Etfw

शेखर ने इसके बाद एक और ट्वीट किया- सुशांत एक बिहारी था इसलिए बिहारी भावनाएं सामने आ रही हैं। लेकिन मैं इस बात को बिल्कुल दरकिनार नहीं कर रहा हूं कि भारत के हर राज्य के लोगों की चिंता नहीं की जानी चाहिए। अब किसी दूसरे सुशांत जैसे यंग टैलेंट के साथ ट्रैजिडी ना हो इसके लिए हमें लड़ाई लड़नी होगी।

https://twitter.com/hashtag/justiceforSushantforum?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

शेखर आगे लिखते हैं- मैं सुशांत को न्याय दिलाने के लिए एक फोरम बना रहा हूं। जहां मैं सभी से आग्रह करता हूं कि सरकार से सुशांत की मौत के लिए CBI जांच (Shekhar asked CBI investigation in Sushant case) की अपील की जाए। गैंग और माफिया के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं।

Home / Entertainment / Bollywood / Sushant की आत्महत्या पर Shekhar Suman ने उठाए सवाल, कहा- इतना बुद्धिमान लड़का जिसने ऐसा किया तो सुसाइड नोट कहां है?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.