scriptरिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में सामने आईं फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर, बोलीं-‘कोई भी सच नहीं सुनना चाहता है’ | Shibani Dandekar Came In Support Of Rhea Chakraborty In Sushant Case | Patrika News

रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में सामने आईं फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर, बोलीं-‘कोई भी सच नहीं सुनना चाहता है’

locationनई दिल्लीPublished: Sep 03, 2020 03:54:52 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

सुशांत सिंह राजपूत मामले में दो हिस्सों में बांटा बॉलीवुड
रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आगे आईं उनकी सहेली शिबानी दांडेकर
सुशांत की मौत की खबर के बाद रिया से मिलने पहुंची थी शिबानी

Shibani Dandekar Came In Support Of Rhea Chakraborty In Sushant Case

Shibani Dandekar Came In Support Of Rhea Chakraborty In Sushant Case

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत में सीबीआई की जांच जारी है। रोज़ाना केस में कई बड़े खुलासे होते जा रहे हैं। वहीं केस में मुख्य आरोपी मानी जा रही सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद अब बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया है। जहां एक ओर से रिया की गिरफ्तारी की आवाज़ उठ रही है। तो वहीं दूसरी ओर रिया के पक्ष में भी अब लोग सामने आने लगे हैं। हाल में तमिल एक्ट्रेस लक्ष्मी मांचू ने रिया के लिए ट्वीट कर उनका पक्ष लिया था। जिसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और विद्या बालन भी रिया के सपोर्ट में सामने आईं। वहीं अब लंबे समय से चुप रिया की क्लोज फ्रेंड और अभिनेता फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर अब खुलकर सामने आईं है और रिया के पक्ष में बातें कह रही हैं।

रिया चक्रवर्ती की बेस्ट फ्रेंड शिबानी दांडेकर ने बताया कि ‘सुशांत की देखभाल करने के लिए रिया ने अपना करियर और जिंदगी को कुछ वक्त के लिए रोक लिया था।’ शिबानी 14 जून के बारें में बात करते हुए बताया कि ‘उन्हें सुशांत की मौत की खबर उनके एक दोस्त से मिली थी। जिसके बाद वह लगातार रिया से संपर्क करने की कोशिश करती रहीं। उनसे संपर्क ना होने के बाद उन्होंने रिया के घर जाने का फैसला लिया।’ उन्होंने कहा कि ‘रिया इस खबर को सुनने के बाद पूरी तरह से टूट गई थीं। क्योंकि उन्होंने और उनके पूरे परिवार ने कभी इस बात की कल्पना भी नहीं कि थी कि सुशांत ऐसा कुछ कर सकते हैं। शिबानी ने सुशांत के पिता द्वारा रिया पर एफआईआर करने पर भी बात की।

शिबानी ने बताया कि ‘जब सुशांत की मौत की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी थी। बॉडी का पोस्टमार्टम हो गया था। विसरा रिपोर्ट भी आ गई थी। तब अचानक से सुशांत के पिता बिहार में रिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करा देते हैं। जिसके बाद पूरा केस बदल जाता है और राजनीतिक मोड़ ले लेता है।’ शिबानी ने कहा कि ‘रिया को विलेन बना दिया गया है। कोई भी व्यक्ति सच नहीं जानना चाहता है। शिबानी 16 साल की उम्र से रिया और उनके परिवार को जानती हैं। जो बहुत ही प्यारे लोग हैं।’ बता दें हाल ही में शिबानी ने एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘सुशांत मामले में रिया के साथ ठीक नहीं किया जा रहा है। उनकी मां की तबीयत खराब होती जा रही है। साथ ही उनके पिता और भाई रोज़ाना कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो