scriptकश्मीरी पंडितों पर आधारित मूवी शिकारा पर बोले आमिर खान, ये कहानी… | shikara | Patrika News

कश्मीरी पंडितों पर आधारित मूवी शिकारा पर बोले आमिर खान, ये कहानी…

locationमुंबईPublished: Feb 07, 2020 06:35:47 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

कश्मीर के लोगों को शुरू से ही जाने क्या क्या सहना पड़ा

विधु विनोद चौपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म मेे कशमीरी पंडितों की कहानी को किरदारों के माध्यम से बयां किया गया है। फिल्म रिलीज होने पर अभिनेता आमिर खान ने निर्माता निर्देशक चौपड़ा को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म हालही के इतिहास में सबसे दु:खद घटनाओं में से एक है। यह ऐसी कहानी है जो दर्शकों को बताई जानी चाहिए।

कश्मीरी पंडितों की फिल्म में क्यों नहीं लिया आमिर, सलमान जैसे अभिनेताओं को, विधु विनोद चोपड़ा ने बताई वजह

‘शिकारा’ में कश्मीर के हालातों के बारे में बताया गया है। कश्मीर के लोगों को शुरू से ही जाने क्या क्या सहना पड़ा है। आतंकी हमला, अत्याचार, कर्फ्यू, सुविधाओं का अभाव, इंटरनेट बंद होना जैसी कई दिक्कतें कश्मीरवासियों को होती रही है। जिन्हें अपने ही देश में रिफ्यूजी की तरह रहना पड़ा। आमिर खान ने कई प्रोजेक्ट्स पर विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम किया है और अपने शानदार जादू से बॉक्स ऑफिस पर राज किया है।

‘शिकारा’ में 1990 की घाटी से कश्मीरी पंडितों की अनकही कहानी को उजागर किया गया है जिसे जगती और अन्य शिविरों के 40,000 असली प्रवासियों के साथ शूट किया गया है। फिल्‍म में आदिल खान और सादिया ने मुख्‍य भूमिका निभाई है।

26 january spl: Aamir Khan Rubaru Roshni Film Release on Republic day
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो