scriptशिल्पा शेट्टी ने अपने ही अंदाज में मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं, देखें Video | Shilpa Shetty wishes Makar Sankranti in her own style | Patrika News

शिल्पा शेट्टी ने अपने ही अंदाज में मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं, देखें Video

locationनई दिल्लीPublished: Jan 15, 2020 03:41:27 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) फिल्मों से भले ही गायब हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अपनी हर एक्टिविटी को शिल्पा अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं।

shilpa_shetty_.jpeg
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) फिल्मों से भले ही गायब हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अपनी हर एक्टिविटी को शिल्पा अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2020) और पोंगल (Pongal 2020) के मौके पर उन्होंने फिर से एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा ने तिल के लड्डू की थाली हाथ में ले रखी है और अपने ही अंदाज में वो लोगों को मकर संक्रांति और पोंगल की शुभकामनाएं दे रही हैं। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। साथ ही वे अपनी प्रतिक्रिया भी इस वीडियो पर दे रहे हैं।
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी को फिल्मों के अलावा उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। अक्सर सोशल मीडिया पर वो अपनी योगा की और जिम वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। बात करें फिल्मों में उनके कमबैक की तो शिल्पा जल्द ही फिल्म ‘हंगामा’ के सीक्वल में परेश रावल के साथ नजर आएंगी तो इसके अलावा वह ‘निकम्मा’ में भी वो दिखाई देंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो