script

Shocking: अली इमरान नामक शख्स ने काजोल को दी धमकी, वजह जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

locationजयपुरPublished: Sep 02, 2017 01:12:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

अली इमरान नामक शख्स ने काजोल को दी धमकी, वजह जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

kajol

kajol

इस खबर को पढऩे के बाद आपको इस बात का पता चलेगा कि वाकई देश में ऐसे लोग हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है सिवाय फालतू की बातें करने के…। हाल ही अभिनेत्री काजोल के साथ जो हुआ, उससे इस बात का अंदाजा बखूबी लगाया जा सकता है। समझ नहीं आता कि लोग ऐसी बातें करते क्यों हैं? धर्म को लेकर तो ऐसी बातें करते हैं, जैसे यह उनकी जागीर है। दरअसल, यह मामला गणेश उत्सव और बकरीद से जुड़ा हुआ है।


देशभर में जहां एक ओर गणेश उत्सव की धूम है, तो वहीं बकरीद ने भी एक खुशनुमा माहौल बना दिया है। पूरे देश में दोनों त्यौहारो को लेकर खुशी और भाईचारे का वातावरण बना हुआ है। बॉलीवुड सितारों में इन त्यौहारों की खुशी बखूबी देखी जा सकती है। सितारेंअपने फैंस को सोशल साइट के जरिए गणेश उत्सव और बकरीद की बधाई दे रहे हैं। इनमें काजोल भी शामिल हैं। जी हां,काजोल ने भी इस दोहरे खुशी के मौके पर फैंस को ट्वीट करके बधाई दी। लेकिन काजोल के इस ट्वीट के कारण एक यूजर उन्हें धमकी देने पर उतर आया। एक के बाद एक ट्वीट कर उसने काजोल को ट्वीट डिलीट करने की वार्निंग तक दे डाली।


हालांकि ज्यादातर लोगों ने काजोल के इस ट्वीट पर उनकी तारीफ की। दरअसल बकरीद के इस मौके पर एक्ट्रेस काजोल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यदि हमारे भगवान गणपति और ईद एक साथ सेलीब्रेट कर सकते हैं, तो हम क्यों नहीं। काजोल के इसी ट्वीट के बाद ये यूजर भडक़ गया। बता दें कि काजोल का ये ट्वीट ये यूजर को पसंद नहीं आया और उसने एक के बाद एक ट्वीट कर काजोल को धमकाने की कोशिश की। हालांकि इस यूजर के धमकी पर काजोल ने कोई रिएक्ट नहीं किया। काजोल ने ना तो कोई जवाब दिया और ना ही ट्वीट को डिलेट किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो