scriptSHOCKING! हल्दी सेरेमनी की तैयारियों में जुटी श्रद्धा, क्या सोनम से पहले रचाने जा रही शादी? | shraddha kapoor and sonam marriage rumour twitter photo social media | Patrika News

SHOCKING! हल्दी सेरेमनी की तैयारियों में जुटी श्रद्धा, क्या सोनम से पहले रचाने जा रही शादी?

Published: Apr 25, 2018 03:07:23 pm

Submitted by:

Riya Jain

हाल में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसके बाद से लोग सोनम की शादी को लेकर और उत्साहित हो गए हैं।

sonam kapoor

sonam kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी इन दिनों सुर्खियों में हैं। 7 – 8 मई के बीच वह अपने लॅान्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी बीच एक और खबर सामने आई है। हाल में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसके बाद से लोग उनकी शादी को लेकर उत्साहित हो गए हैं। इस वक्त #shraddhahaldiceremoney टॅाप ट्रेंडिंग हैशटेग में से एक बन गया है। कई लोगों का कहना है कि श्रद्धा शादी कर रही हैं। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

sonam kapoor

सोनम की शादी की तैयारियां हुई शुरू

सोनम और आनंद की संगीत सेरेमनी को फराह खान कोरियोग्राफ करने वाली हैं। सोनम की संगीत सेर‍िमनी एक फाइव स्‍टार होटल में होगी। वहीं मेहंदी का प्रोग्राम सोनम के 35 करोड़ के आलीशान अपार्टमेंट में संपन्‍न होगा जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्‍प्‍लेक्‍स में स्‍थ‍ित है। यह सेर‍ेमनी बॉलरूम जैसे बैंक्विट एर‍िया में होगी जो क‍ि करीब 7 हजार स्‍क्‍वॉयर फुट में फैला है।

शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन दिल्ली में रखा जाएगा क्योंकि आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं। शादी बेहद प्राइवेट तरीके से सोनम की आंटी कविता स‍िंह की हवेली पर हो सकती है। 55 हजार स्‍क्‍वॉयर फुट में फैली यह हवेली शाहरुख खान के बंगले ‘मन्‍नत’ के पास स्‍थ‍ित है। साथ ही इसमें काफी बड़ा और शानदार पूजा कक्ष है। शादी में 150 लोग शामिल होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो