scriptLockdown के बीच Shraddha Kapoor बॉयफ्रेंड के संग स्कूटी पर घूमती आईं नजर, मीडिया कैमरे से यूं चुराई नजरें | Shraddha Kapoor revolves around scooty with boyfriend | Patrika News

Lockdown के बीच Shraddha Kapoor बॉयफ्रेंड के संग स्कूटी पर घूमती आईं नजर, मीडिया कैमरे से यूं चुराई नजरें

locationनई दिल्लीPublished: Jun 11, 2020 07:39:07 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आ चुकी है।
श्रद्धा कपूर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आई थीं,

shraddha kapoor boyfriend Rohan Shreshtha,

shraddha kapoor boyfriend Rohan Shreshtha,

नई दिल्ली। बॉलीवुड का हर स्टार्स सोशल मीडिया की नजरों पर बना रहता है। इसलिए जब भी किसी भी स्टार्स के बीच कोई हरकत सुनने और देखने को मिलती है तो कैमरे में कैद होना भी लाजिमी है। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ हुआ है। अभी लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

इस वीडियो में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) संग स्कूटी पर घूमती नजर आ रही हैं। श्रद्धा कपूर के इस वीडियो को व्हाट्सएपबॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि श्रद्धा (shraddha kapoor boyfriend Rohan Shreshtha)मुंबई की सड़को के बीच बॉयफ्रेंड रोहन के साथ कितनी मस्ती कर रही है। एक्ट्रेस ने ट्रैक पैंट के साथ काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और वहीं रोहन श्रेष्ठ शॉर्ट्स के साथ टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों बटोरते नजर आ रही है इसके पहले भी उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वो किसी स्टेशन पर वड़ा पाव (Vada Pav) खाती नजर आई थीं। श्रद्धा कपूर के इस वीडियो को वुम्पला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘बागी 3’ (Baaghi 3) लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा था, ‘बागी 3’ से पहले श्रद्धा कपूर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आई थीं,. श्रद्धा कपूर के पास इस समय लव रंजन की अगली फिल्म है। जिसमें श्रद्धा कपूर अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो