scriptSlap Controversy: गायक मीका सिंह को मिली जमानत  | Slap controversy: Singer Mika Singh granted bail. | Patrika News

Slap Controversy: गायक मीका सिंह को मिली जमानत 

Published: May 06, 2016 11:15:00 am

Submitted by:

dilip chaturvedi

यह मामला अप्रेल 2015 का है….मीका पर एक डॅॉक्टर ने आरोप लगाया था कि उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान चांटा मारा था…

mika singh

mika singh

नई दिल्ली। हमले के एक मामले में आरोपी बॉलीवुड और पंजाबी गायक मीका सिंह को गुरुवार को यहां एक अदालत ने जमानत दे दी। मीका महानगर दंडाधिकारी सुजीत सौरभ के समक्ष पेश हुए थे। उन्होंने मीका को 20,000 रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही जमानती राशि भरने को कहा।मीका ने ट्वीट के जरिए बताया, “आज (गुरुवार को) मुझे जमानत देने के लिए मैं अदालत का आभारी हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और हमेशा रहूंगा।” 

अदालत एक डॉक्टर की शिकायत पर सुनवाई कर रही है। डॉक्टर का आरोप है कि यहां इंदरपुरी इलाके में अप्रेल 2015 में एक लाइव संगीत कॉन्सर्ट के दौरान गायक ने उन्हें थप्पड़ मारा था। मीका पर जानबूझकर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, मीका ने इन आरोपों से इंकार किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो