scriptTikTok में औरतों के अपमान पर Sona Mohapatra ने याद दिलाई Salman Khan की कहानी, कहा- गर्लफ्रेंड पर बोतलें फोड़ने वाले देश के बड़े स्टार हैं? | sona mohapatra tweet on tiktok women abuse video refer to salman khan | Patrika News

TikTok में औरतों के अपमान पर Sona Mohapatra ने याद दिलाई Salman Khan की कहानी, कहा- गर्लफ्रेंड पर बोतलें फोड़ने वाले देश के बड़े स्टार हैं?

Published: May 19, 2020 09:19:11 pm

Submitted by:

Neha Gupta

फैजल सिद्दीकी (Faizal Siddiqui) पर भड़कते हुए सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) ने याद दिलाई सलमान खान की
कहा- औरतों का अपमान हमारी सभ्यता में आम बात है
टिकटॉक में बच्चों के रोमांटिक वीडियो पर उठाया सवाल

Sona Mohapatra and Salman Khan

Sona Mohapatra and Salman Khan

नई दिल्ली | टिकटॉक (TikTok) के स्टार कहे जाने वाले फैजल सिद्दीकी (Faizal Siddiqui) के विवादित वीडियो के बाद उनका अकाउंट बैन कर दिया गया है। उन्होंने एसिड अटैक को बढ़ावा देते हुए एक वीडियो बनाया था जिसके बाद लोगों का गुस्सा उनपर इस कदर भड़का कि ना सिर्फ फैजल ने अपना वीडियो डिलीट किया बल्कि माफी भी मांगी। हालांकि फैजल सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो चुके हैं, इसी कड़ी में वो सिंगर सोना महापात्रा (Sona Mohapatra) का निशाना भी बने। सोना ने फैजल और टिकटॉक में महिलाओं के अपमान पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया और साथ में सलमान खान (Salman Khan) की कहानी की भी याद दिलाई। उन्होंने दबंग खान पर भी निशाना साध दिया और कहा कि हम इन्हीं की कहानियों के साथ बड़े हुए हैं।

https://twitter.com/hashtag/TikTok?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सोना ने एक यूजर का जवाब देते हुए ट्वीट किया और लिखा- वीडियो को जोड़ने से पहले ना कुछ है ना ही बाद में, तुम इस लड़के का जिस चीज पर बचाव कर रही हो ये कहीं से भी सही साबित नहीं होता। औरतों का अपमान करना हमारी सभ्यता में आम बता है। हम सलमान खान की उन कहानियों के साथ बड़े हुए हैं जिसमें वो सबके सामने अपनी गर्लफ्रेंड्स के सिर पर बोतलें फोड़ देते थे। फिर भी वो देश के सबसे बड़े स्टार हैं? इसे बंद करने की जरूरत है।

https://twitter.com/aaliznat?ref_src=twsrc%5Etfw

इसके अलावा भी सोना ने एक ट्वीट फैजल सिद्दीकी के एसिड अटैक वाले वीडियो करते हुए किया था। जिसमें उन्होंने टिकटॉक को बैन करने की तरफ इशारा किया था। वहीं बच्चों का रोमांस करते हुए वीडियो भी सामने आया है जिसपर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि ये भटकाने वाला है। जाहिर है बच्चों पर इस तरह के वीडियो से गलत असर पड़ सकता है।

https://twitter.com/aaliznat?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो