scriptSonakshi Sinha ने खुद की मेहनत से खरीदा 4 BHK अपार्टमेंट, बोलीं- मेरा हमेशा से सपना था | Sonakshi Sinha buy a 4 BHK apartment in mumbai | Patrika News

Sonakshi Sinha ने खुद की मेहनत से खरीदा 4 BHK अपार्टमेंट, बोलीं- मेरा हमेशा से सपना था

Published: Jan 23, 2021 11:17:10 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में घरीदा अपना घर
काम करने के बाद से ही था घर खरीदने का सपना

 

sonakshi_sinha_house.jpg

Sonakshi Sinha buy 4BHK apartment

नई दिल्ली: आम इंसान हो या बॉलीवुड सेलेब हर किसी का बड़ा सपना होता है कि वह अपना खुद का घर खरीदे। ऐसे में इस साल की शुरुआत में कई सेलेब्स ने अपनी मेहनत के दम पर खुद का घर खरीदा है। इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर और ऋतिक रोशन से लेकर आलिया भट्ट का नाम शामिल है और अब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने भी अपनी मेहनत से एक आलीशान 4 BHK अपार्टमेंट खरीद लिया है।
खबरों के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा ने Bandra Reclamation इलाके में ये अपार्टमेंट खरीदा है। यह इलाका मुंबई के पॉश जगहों में से एक है। इस खबर की पुष्टि खुद सोनाक्षी सिन्हा ने की है। पिंकविला से अपनी बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया है।
Varun Dhawan की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने, खास अंदाज में दिखे दूल्हे राजा

सोनाक्षी कहती हैं, ‘जब से मैंने काम करना शुरू किया है, मेरा ये सपना था कि मैं 30 साल की होने से पहले अपनी मेहनत की कमाई से अपना घर खरीदूं। हालांकि वो समय सीमा कुछ सालों पहले पूरी हो गई है लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा सपना पूरा हो गया है।’ इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि अभी वह अपने माता-पिता के साथ ही रहेंगी। उनका नए घर में शिफ्ट होने का अभी कोई इरादा नहीं है।
सारा अली खान ने खुले आसमान के नीचे बिकनी में दिए जबर पोज, वायरल हो रहे फोटोज

सोनाक्षी ने कहा, ‘मुझे अपने माता-पिता के साथ रहना पसंद है और अभी मैं घर छोड़ने की कोई प्लानिंग नहीं कर रही हूं। यह घर खरीदना बस मेरे सपने को सच करने का एक जरिए था और एक अच्छी इन्वेस्टमेंट थी।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार ‘दबंग 3’ में देखा गया था। इसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल में थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया। वहीं, सोनाक्षी जल्द ही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी। इसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो