scriptSushant की सुसाइड के बाद ट्रोलर्स से परेशान होकर Sonakshi Sinha ने छोड़ा ट्विटर, कहा- आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में | sonakshi sinha deactivate twitter account after trolling on sushant su | Patrika News

Sushant की सुसाइड के बाद ट्रोलर्स से परेशान होकर Sonakshi Sinha ने छोड़ा ट्विटर, कहा- आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में

Published: Jun 20, 2020 08:09:48 pm

Submitted by:

Neha Gupta

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद बॉलीवुड को लेकर कई बातों पर बहस छिड़ी हुई है। जिसमें से नेपोटिज्म (Nepotism in bollywood) को फैलाना और स्टारकिड्स (Star kids) को बढ़ावा दिए जाने का मुद्दा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा छाया हुआ है। अब उन्होंने निगेटिविटी के चलते अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है।

Sonakshi Sinha deactivate Twitter and off Instagram comment

Sonakshi Sinha deactivate Twitter and off Instagram comment

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद बॉलीवुड को लेकर कई बातों पर बहस छिड़ी हुई है। जिसमें से नेपोटिज्म (Nepotism in bollywood) को फैलाना और स्टारकिड्स (Star kids) को बढ़ावा दिए जाने का मुद्दा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा छाया हुआ है। फिल्मी परिवार के बच्चों को ट्रोल किया जा रहा है। करण जौहर (Karan Johar camp) और सलमान खान कैंप (Salman Khan camp) वालो को फैंस सीधा निशाने पर ले रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी कुछ दिनों पहले ट्रोलिंग का शिकार हुई थीं। उन्होंने सुशांत के निधन के बाद बॉलीवुड पर वॉर करने वालों पर नाराजगी जताई थी। तब से सोनाक्षी लगातार ट्रोल (Sonakshi Sinha trolled) हो रही हैं। अब उन्होंने निगेटिविटी के चलते अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद (Sonakshi Sinha deactivate Twitter) करने से पहले एक ट्वीट भी किया था जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोनाक्षी ने ट्वीट में लिखा- पहली चीज अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखने के लिए निगेटिविटी से दूर रहना बेहद जरूरी है। और वो निगेटिविटी सबसे ज्यादा ट्विटर पर देखने को मिलती है। चलो, मैं अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर रही हूं। बाय दोस्तो, शांति से रहें। सोनाक्षी ने इस पोस्ट के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा- आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में। ट्विटर को अलविदा कहने के साथ सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन (Sonakshi off Instagram comment) भी बंद कर दिया है।

 

बता दें कि सोनाक्षी को लगातार यूजर्स ट्रोल कर रहे थे और वो इसपर एक के बाद एक ट्वीट भी करती नजर आई थीं। यही नहीं उन्होंने कई सेलेब्स के ट्वीट को रीट्वीट भी किया था। सोनाक्षी निगेटिविटी फैलाने वाले यूजर्स को लगातार लताड़ लगा रही थीं। ये सिलसिला तब शुरू हुआ जब सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut video) ने एक वीडियो जारी कर कहा कि एक्टर ने सुसाइड ने नहीं किया है बल्कि उनका मर्डर किया गया है। उन्हें नेपोटिज्म फैलाने वाले लोगों द्वारा मजबूर किया गया। कंगना ने करण जौहर और उनकी गैंग का नाम लिया था। उसके बाद सलमान खान भी इस घेरे में आ गए और सोनाक्षी सिन्हा निशाने पर आ गईं।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी को इस तरह से ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी वो रामायण को लेकर कई बार ट्रोल होती रही हैं। उनपर कई जोक्स और मीम्स Sonakshi Ramayan jokes memes) बन चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो