scriptTotal Dhamaal का ‘Mungda’ Song रिलीज, हेलन के गाने पर सोनाक्षी ने लगाया हॉटनेस का तड़का | Sonakshi Sinha mungda song released from Total Dhamaal | Patrika News

Total Dhamaal का ‘Mungda’ Song रिलीज, हेलन के गाने पर सोनाक्षी ने लगाया हॉटनेस का तड़का

locationमुंबईPublished: Feb 05, 2019 01:08:51 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

2 मिनट 8 सेकंड के इस गाने के शुरुआत में सोनाक्षी हॉटनेस का तड़का लगाती द‍िखाई देती हैं और फ‍िर गोल्‍डन कलर की सेक्‍सी ड्रेस पहनकर कमर लहराती हैं….

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

बॉलीवुड अभिनेता Ajay Devgn इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘Total Dhamaal’ को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। इस फिल्म को नया गाना ‘Mungda’ रिलीज हो गया है। ‘मूंगड़ा’ के ओरिजनल सॉन्ग पर हेलेन ने डांस किया था, अब Sonakshi Sinha ने भी इस गाने पर शानदार डांस किया हैं। इस गाने में अजय भी नजर आ रहे हैं। अजय भी सोनाक्षी की अदाओं पर फिदा होते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है।

Sonakshi Sinha

2 मिनट 8 सेकंड के इस गाने के शुरुआत में सोनाक्षी हॉटनेस का तड़का लगाती द‍िखाई देती हैं और फ‍िर गोल्‍डन कलर की सेक्‍सी ड्रेस पहनकर कमर लहराती हैं। इस गाने को ज्‍योतिका तंगरी, शान और शुब्रो गांगुली ने आवाज दी है। इस गाने के रैप के बोल गौरव दासगुप्ता ने लिखे हैं। इस गाने में अजय देवगन भी सोनाक्षी के साथ झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

 

https://twitter.com/sonakshisinha?ref_src=twsrc%5Etfw

सोनाक्षी इस गाने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए लिखा, ‘ये एक इत्तेफाक है कि मेरा आखिरी डांस भी हेलन आंटी के गाने पर ही था। मैं ‘हैप्पी भाग जाएगी’ के ‘चिन चिन चू’ सॉन्ग का हिस्सा था, और अब ‘मूंगड़ा’ पर डांस कर रही हूं।

 

mungda song

आपकी बता दें कि, इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, बोमन ईरानी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार मुख्य रूप से नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार किया है और यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो