scriptसोनाक्षी सिन्हा ने भी किया है डोनेट, ट्रोलर्स से परेशान होकर अमिताभ बच्चन के बाद एक्ट्रेस ने भी दी जानकारी | sonakshi sinha react on donation after troll in coronavirus lockdown | Patrika News

सोनाक्षी सिन्हा ने भी किया है डोनेट, ट्रोलर्स से परेशान होकर अमिताभ बच्चन के बाद एक्ट्रेस ने भी दी जानकारी

Published: Apr 01, 2020 06:54:11 pm

Submitted by:

Neha Gupta

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार
ट्रोलर्स से परेशान होकर सोनाक्षी ने डोनेशन (Donation) पर सफाई दी
डोनेशन की अनाउंसमेंट ना करने पर किया जा रहा था ट्रोल (Troll)

sonakshi-sinha-1480589644.jpg

नई दिल्ली | कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हर कोई सहयोग के लिए आगे आ रहा है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ पहले ही इस मुश्किल वक्त में पीएम केयर्स फंड में सहयोग राशि दे चुके हैं जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी दी है। इसी बीच जब लंबे वक्त तक सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई तो यूजर्स ने उन्हें दान करने को लेकर ट्रोल कर दिया। अब आखिरकार सोनाक्षी को अपनी सफाई देने के लिए सामने आना ही पड़ा और उन्होंने जानकारी दी की वो पहले ही डोनेट कर चुकी हैं।

https://twitter.com/sonakshisinha/status/1244998693465378821?ref_src=twsrc%5Etfw

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा- एक मिनट शांत हो जाओ ट्रोलर्स जिन्हें सिर्फ इसलिए लगता है कि कोई योगदान नहीं दिया गया क्योंकि उसकी कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई। नेकी कर दरिया में डाल सुना तो होगा? कुछ लोग सच में इसे फॉलो करते हैं। अब शांत हो जाओ और अपना समय कुछ अच्छे कामों में लगाओ। अनाउंस करना या ना करना ये अपनी पर्सनल च्वॉइस है।

सोनाक्षी के इस ट्वीट से साफ हो जाता है कि उन्होंने पहले ही डोनेट कर दिया है लेकिन इसकी कोई अनाउंसमेंट नहीं की थी। सोना के इस ट्वीट से बेशक अब ट्रोलर्स की बोलती बंद हो गई है।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1244170007795224576?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं सोनाक्षी सिन्हा की ही तरह कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन भी ट्रोलर्स का शिकार बन गए थे। जिसके बाद उन्हें भी एक कविता के माध्यम से सफाई देनी पड़ी थी। बता दें कि देश में 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते मजदूरों को कई परेशानियां भी झेलनी पड़ी है। कोरोना वायरस को खत्म करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी भी इस महामारी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसी परिस्थति को देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड का ऐलान किया था जिससे कोरोना की जंग लड़ने में पूरी तरह से सफलता हासिल हो सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो