scriptप्रियंका चोपड़ा के इस काम की मुरीद हुई सोनाक्षी सिन्हा | Sonakshi Sinha Refers to Priyanka Chopra as a Woman of Substance | Patrika News

प्रियंका चोपड़ा के इस काम की मुरीद हुई सोनाक्षी सिन्हा

Published: Sep 11, 2017 08:32:00 pm

प्रियंका चोपड़ा के इस काम की मुरीद हुई सोनाक्षी सिन्हा, जानकर आप भी हो जाएंगे गदगद

Sonakshi_Sinha

Sonakshi_Sinha

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए उन्हें अर्थपूर्ण युवती बताया है। प्रियंका यूनिसेफ की सद्भावना दूत हैं और फिलहाल गृहयुद्ध से विस्थापित सीरियाई बच्चों की मदद के लिए जॉर्डन में हैं। ये बच्चे वो है सीरिया के गृह युद्ध में अपना सबकुछ तहस नहस हो जाने के बाद शरणार्थी बन कर जिंदगी गुजार रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका के इस काम से बेहद गदगद हैं और देसी गर्ल को ‘गुणी महिला’ मानती हैं।


 

सीरिया में संघर्ष के चलते बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं या घरों से पलायन करने को मजबूर हुए हैं, तब से बड़ी संख्या में सीरियाई लोगों ने पड़ोसी देश जॉर्डन में आश्रय ले रखा है। सोनाक्षी (30) ने सोमवार को ट्विटर के जरिए यूनिसेफ के साथ प्रियंका के काम की सराहना की।

सोनाक्षी ने ट्वीट किया, ‘यूनिसेफ के साथ मिलकर प्रियंका चोपड़ा फिलहाल जो कर रही हैं…उसे हम सभी को करने की महत्वाकांक्षा रखनी चाहिए, जिससे फर्क पड़ता है…अर्थपूर्ण युवती।’

प्रियंका ने भी अपनी कई तस्वीरें साझा की, जिनमें वह प्रभावित परिवारों के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। राजधानी अम्मान के एक सेंटर में बच्चों के साथ कुछ वक्त बांटने वाली प्रियंका ने लोगों से अपील भी की कि सरकारें कुछ नहीं करती तो लोग आगे आएं।

बता दें कि प्रियंका इन दिनों ज्यादातर विदेश में ही में ही रहती हैं। हॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग के अलावा वो यूनिसेफ से जुड़े सोशल वर्क में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। सोनाक्षी की अगली फिल्म अभय चोपड़ा निर्देशित ‘इत्तेफाक’ है। यह फिल्म इसी नाम की 1969 में आई फिल्म का रूपांतरण है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो