scriptSonakshi Sinha नहीं है सिंगल? शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा | sonakshi sinha revealed about her marriage plans would prefer outsider | Patrika News

Sonakshi Sinha नहीं है सिंगल? शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Published: May 24, 2020 10:14:23 pm

Submitted by:

Neha Gupta

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने शादी पर तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर्सन से नहीं करना चाहती शादी (Marriage Plans)
कहा- करना नहीं है लेकिन मिल गया तो क्या करेंगे

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने फिल्म दबंग (Dabangg) से एंट्री की थी और आजतक वो इसी टाइटल के साथ जानी जाती हैं। सोनाक्षी आखिरी बार दबंग 3 (Dabangg 3) में सलमान खान के साथ दिखाई दी थीं। फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी लेकिन सोनाक्षी हमेशा अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतती रही हैं। सोनाक्षी की अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो खुलकर बात करती हैं लेकिन पर्सनल लाइफ के मामले में वो हमेशा बचती ही नजर आती हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपनी शादी (Sonakshi Sinha Marriage Plans) को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।

सोनाक्षी ने पिंकविला के साथ बातचीत में अपने रिलेशनशिप स्टेटस (Sonakshi Sinha Relationship Status) को लेकर भी बड़ी बात बोल दी। सोनाक्षी ने कहा कि मैं कोई कोशिश नहीं कर रही हूं। जब होना होगा तब हो जाएगा। मेरी फैमिली का कोई भी प्रेशर नहीं है। मेरे पैरेंट्स देखते हैं कि मैं अपने काम के साथ खुश हूं, उसे इंजॉए कर रही हूं। और फिर मुझे ही लड़का भी ढूंढना है जिससे मैं शादी कर सकूं। वहीं जब सोना से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो वो बात को घुमाती नजर आई। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। इसके बाद अब सोनाक्षी सिंगल हैं या नहीं ये कह पाना मुश्किल है।

साथ ही जब सोनाक्षी ने पूछा गया कि क्या वो किसी एक्टर के साथ शादी करना चाहेंगी। तो उन्होंने बताया कि वैसे वो इंडस्ट्री से बाहर के लड़के को प्राथमिकता देंगी लेकिन ये नहीं कहेंगी कि ऐसा ही होगा। अगर नहीं हुआ तो नहीं हुआ फिर क्या करेंगे।

वहीं सोनाक्षी ने लॉकडाउन (Lockdown) में अपने डाइट प्लान (Diet Plan) के बारे में बात करते हुए कहा कि आजकल वो कुछ भी ऐसा खास फॉलो नहीं कर रही हैं। बस अपनी एक्सरसाइज पर थोड़ा ध्यान देती हैं बाकी जो मन होता है वो खाती हैं और खुश रहती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो