बॉलीवुड में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन काफी था, लेकिन समय के साथ उन्होंने वेट लॉस करके सबको हैरान कर दिया। अब सोनाक्षी अपने लुक्स पर खासा ध्यान देती हैं।
ब्लू कलर के पैंट और कोट के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने कैरी किया है वाइट क्रॉप टॉप। सोनाक्षी का यह बॉसी लुक फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है।
कोट-पैंट थ्री पीस सूट में सोनाक्षी सिन्हा का यह लुक वाकई में काबिले तारीफ है। सुपर स्ट्रेट हेयर में सोनाक्षी का यह अंदाज फैंस को कर रहा है घायल।
मिनिमल मेकअप में सोनाक्षी का लुक दिखा एकदम परफेक्ट। कोट-पैंट में भी सोनाक्षी सिन्हा दिखीं काफी हॉट।
कभी खड़े होकर तो कभी कार में बैठकर पोज देेेती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा। 4 नवंबर को सोनाक्षी की फिल्म 'डबल एक्सएल' (double xl) रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सोनाक्षी की एक्टिंग को फैंस ने खूब सराहा।
सोनाक्षी सिन्हा की कई अपकमिंग फिल्में पाइपलाइन में हैं। जिनमें शामिल हैं निर्देशक आदित्य सरपोतदार की 'ककुदा', निर्देशक संजय लीला भंसाली की 'हीरा मंडी', निर्देशक कुष एस सिन्हा की 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस'।
Anju Chaudhary Bajpai