scriptरणवीर की बात सुन सोनाक्षी को आया गुस्सा, तो जड़ दिया थप्पड़! | Sonakshi Sinha slaps Ranveer Singh in dubsmash video | Patrika News

रणवीर की बात सुन सोनाक्षी को आया गुस्सा, तो जड़ दिया थप्पड़!

Published: Dec 07, 2015 01:33:00 pm

रणवीर सिंह हमेशा अपने जॉली नेचर के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में उन्होंने अपनी दोस्त सोनाक्षी के साथ कुछ ऐसा मजाक कर दिया कि उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया

Ranveer singh-sonakshi sinha

Ranveer singh-sonakshi sinha

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा अपने जॉली नेचर के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी दोस्त सोनाक्षी के साथ कुछ ऐसा मजाक कर दिया कि उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया।

दरअसल बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा ने एक डबस्मैश वीडियो बनाया है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। रणवीर और सोनाक्षी ने इस डबस्मैश वीडियो में 2000 में आई हास्य फिल्म हेरा फेरी के संवाद का इस्तेमाल किया है। इससे पहले दोनों को रोमांटिक फिल्म लूटेरा में साथ देखा गया था।

सोनाक्षी और रणवीर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म हेरा फेरी में अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच फिल्माए गए एक दृश्य का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। इस फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।

सोनाक्षी ने रविवार को ट्विटर पर छह सेकेंड का यह वीडियो साझा किया, जिसमें रणवीर अक्षय की संवाद की नकल कर रहे हैं, जबकि राउडी राठौर की अभिनेत्री परेश रावल की भूमिका में हैं। सोनाक्षी ने वीडियो के साथ लिखा, ये बाजीराव का स्टाइल है लूटेरा बाबा एंड बेबी, जरा हटके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो