बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा से शादी के बंधन में बंधने के बाद बेहद खुश हैं। हाल ही में सोनम अनीता श्रॉफ अदाजानिया के टॉक शो 'फीड अप विद द स्टार्स' में इंटरव्यू के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स शेयर किए।
शो के दौरान सोनम से पूछा गया कि वे रात में बेडरूम में लाइट बंद रखती हैं या खुली। तो सोनम ने बिना हिचकिचाए जवाब दिया कि वह लाइट खुली रखती हैं।
वहीं जब सोनम कोस्टार्स को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी मन में अपने किसी कोस्टार्स को मारा है। तो इस पर उन्होंने आयुष्मान खुराना और शाहिद कपूर का नाम लिया। उन्होंने इसका कारण बताया कि शाहिद और आयुष्मान अपने बाल सही करने में काफी समय लेते हैं।
इनके अलावा सोनम ने शादी पहले का पति आनंद आहूजा के प्रपोजल पर एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आनंद ने उन्हें बिना रिंग के प्रपोज किया था।
बता दें कि सोनम ने शाहिद को हाल ही में दूसरी बार पिता बनने पर शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने लिखा, 'घर में नए शख्स के जुड़ने की आप दोनों को शुभकामनाएं। अब नन्हीं मीशा को साथ में खेलने के लिए एक भाई मिल गया।'