दीपिका पादुकोण ने सोनम कपूर की फोटो पर कमेंट (Deepika Comment on Sonam Photo) करते हुए लिखा- ब्यूटी। साथ में उन्होंने हार्ट वाला इमोजी भी बनाया। सोनम ने दीपिका के कमेंट का रिप्लाई करते हुए ढेर सारे किस वाले इमोजी के रूप में दिया। सोनम कपूर की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। सोनम ने फोटो के साथ खूबसूरत कैप्शन भी लिखा- मैं एक जिज्ञासु बच्चे की आत्मा हूं जो बिजली के कड़कने से जमीन पर गिर गई लेकिन भगवान बहुत दयालु और उदार हैं कि मुझे घर पर मार्गदर्शन दिखाने के लिए पुरानी आत्माओं को भेजा। सोनम और दीपिका की ये क्यूट बॉन्डिंग लंबे समय बाद देखने को मिली है। फैंस को कॉफी विद करण में दोनों की साथ में बॉन्डिंग याद आ गई।
बता दें कि दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर (Deepika Sonam Bollywood debut) ने साथ में फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी। दीपिका की पहली फिल्म ओम शांति ओम (Om Shaanti Om) और सोनम की डेब्यू फिल्म सांवरिया (Saawariya) का एक साथ रिलीज हुई थी। दोनों का क्लैश साल 2007 में सिनेमाघरों में हुआ था। ओम शांति ओम ने दर्शकों का दिल जीत लिया था लेकिन सांवरिया बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। वहीं कॉफी विद करण के सीजन 3 (Koffee With Karan Season 3) में दोनों साथ दिखाई दी थीं। सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आखिरी फिल्म द जोया फैक्टर थी जिसमें उनके अपोजिट दुल्कर सलमान दिखाई दिए थे।