जायरा वसीम की छेड़खानी मामले पर उठाए इस घटिया सवाल पर सोनम ने जमकर लताड़ा इस पत्रकार को...
जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों जब से बॅालीवुड की यंग एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना छेड़खानी वाला वीडियो डाला है तब से मानों पूरे देश में हलचल सी मच गई है। बता दें हाल में जायरा के साथ छेड़खानी के आरोप में उस इंसान को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहां एक ओर लोग जायरा का पक्ष लेते हुए इस मामले पर गर्माए हुए हैं वहीं हाल में एक पत्रकार ने अपने एक ट्वीट से बॅालीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को गुस्सा दिला दिया है।
जी हां खबरों की माने तो जायरा के इस छेड़छाड़ वाले मामले में पत्रकार जागृति शुक्ला ने कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद सोनम कपूर आग बबूला हो उठी।
दरअसल पत्रकार जागृति ने सोशल मीडिया पर लिखा, जब हम चाहते हैं कि नाबालिगों को एडल्ट्स की तरह मानें तो क्या जायारा वसीम (17+) बच्ची हैं? उन्होंने ना तो केबिन क्रू और ग्राउंड स्टाफ को शिकायत की, ना ही दोषी से बात की, ना ही अपना सीट बदलने का निवेदन किया। हां, इसके बदले उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव जाना उचित समझा।
While we want Juveniles to be tried as Adults, #ZairaWasim (17+) is a Kid? She doesn't- Complain to Cabin Crew or Ground Staff,Confront offender,Request to change her seat & instead goes LIVE @instagram when molested?
— Jagrati Shukla (@JagratiShukla29) December 10, 2017
She's wise enough to Refuse to stand up for #NationalAnthem😉
जागृति के इस ट्वीट के बाद सोनम कपूर ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा,ये बहुत ही शर्मनाक है..ये तो महिला समाज पर धब्बा है।
This is disgusting.. this female is a blotch on womankind.. so ashamed and put off. https://t.co/Wg3D5iGTJa
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) December 10, 2017
अगर उस विवाद की बात की जाए तो हुआ ये था की जायरा ने आरोप लगाया था कि दिल्ली-मुंबई विमान में उनके साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति ने कथित तौर पर उनके साथ लगातार छेड़खानी की। इस हरकत पर जायरा ने उस आदमी का एक लाइव वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम के जरिए सारी दुनिया के सामने पेश किया। उन्होंने लगातार अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। जायरा ने कहा कि वह दिल्ली से मुंबई जाने वाले एयर विस्तारा के प्लैन में सफर कर रही थीं तभी उनके पीछे बैठे व्यक्ति ने अपने पैर उनकी कमर पर रगड़े।
बता दें इस मुद्दे पर ना सिर्फ सोनम कपूर जायरा वसीम को सपोर्ट कर रही हैं बल्कि पूरा देश इस बात पर जायरा के साथ है।