script

रिलीज हुआ सोनू का नया गाना, देखें वीडियो

Published: Nov 08, 2015 09:56:00 am

मशहूर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर म्यूजिक एल्बम में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में उनका नया गाना आ भी जा तु कहीं से रिलीज हुआ है

Aa bhi jaa tu kahin se

Aa bhi jaa tu kahin se

मुंबई। 90 के दशक में दीवाना, किस्मत जैसे एल्बम से हिट हुए सोनू निगम एक बार फिर अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाने को तैयार हैं। अपनी आवाज से लोगों को मेसमराइज्ड करने वाले सोनू निगम टी-सीरीज के अगले गाने में अपनी आवाज दे रहे हैं और उसमें एक्टिंग करते भी नजर आ रहे हैं।

हनी सिंह के साथ मिलकर धीरे-धीरे सॉन्ग का रिमिक्स बनाने के बाद अब टी-सीरीज ने सोनू निगम से कॉन्ट्रैक्ट किया है। सोनू निगम के इस नए सिंगल का टाइटल आ भी जा तु कहीं से है। जिसमें अमायरा दस्तूर उनके साथ वीडियो में दिखाई देंगी।


इस वीडियो का प्लॉट बहुत ही मार्मिक है जिसमें सोनू की प्रेमिका अमायरा कोमा में चली गई हैं और सोनू अपनी प्रेमिका के साथ बिताये गए पुराने वक्त को याद कर रहे हैं। इस गाने में सोनू अपनी सुरीली आवाज से अपने फीलिंग्स को बयां कर रहे हैं और अमायरा की खूबसूरती और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी ने वीडियो को और खूबसूरत बना दिया है। इस गाने को देखकर आपको सोनू के पुराने गानों चंदा की डोली, दीवाना तेरा की याद आ जाएगी।

सोनू के इस वीडियो को बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि मेरे दोस्त अनुभव सिन्हा का नया वीडियो, सोनू इसमें टॉप फॉर्म में हैं.. सैड लेकिन अच्छा जैसे प्यार होना चाहिए।
https://twitter.com/anubhavsinha




ट्रेंडिंग वीडियो