script30 लोगों की जान बचाने वाले नावेद की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद और फराह खान | Sonu sood and farah khan offer help to naved 30 feet lost while saving | Patrika News

30 लोगों की जान बचाने वाले नावेद की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद और फराह खान

locationमुंबईPublished: Aug 29, 2020 11:07:18 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

30 लोगों की जान बचाने वाले नावेद की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद और फराह खान

सोनू सूद की दरियादिली का एक और नमूना, बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए उठाया बड़ा कदम

सोनू सूद की दरियादिली का एक और नमूना, बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए उठाया बड़ा कदम

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और फराह खान नावेद डस्ट की मदद के लिए आगे आए हैं। दरअसल महाड में एक इमारत ढह गई थी। इस हादसे के दौरान नावेद ने करीब 30 लोगों की जान बचाई। एक बुजुर्ग महिला की जान बचाने के दौरान नावेद ने अपना दाहिना पैर खो दिया। फिलहाल वह उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट है।
जानकारी के अनुसार उनके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते फराह खान और सोनू सूद ने उनके परिवार को मदद का आश्वासन दिया। सोनू सूद ने बताया कि वह नागपुर और मुंबई के डाक्टरों से भी कांटेक्ट में हैं। हालांकि नावेद डस्ट के अस्पताल के बिल का भुगतान मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जाएगा।
आपको बता दें कि नावेद डस्ट एक बहादुर दिल इंसान है। जिन्होंने करीब 30 लोगों की जान बचाई थी। लेकिन इस घटना के दौरान उन्होंने अपना एक पैर भी खो दिया। डस्ट फिलहाल सीबीडी के अपोलो हॉस्पिटल में उपचाररत हैं और उनके परिवार को इस कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते अभिनेता सोनू सूद और फराह खान ने उन्हें आर्थिक मदद की पेशकश की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो