जहां एक तरफ कई सेलेब्स ड्रग्स मामले में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड को लेकर एक अलग तरह का गुस्सा लोगों में देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर सोशल मीडिया बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। जिसे लेकर सोनू सूद ने अपनी नाराजगी जताई है। हाल ही में सोनू ने कहा कि जैसा सोशल मीडिया पर चल रहा है अगर आज सुशांत जिंदा होते तो ये देखकर वो हंसते। सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर लोग अपना फायदा बनाने में लगे हुए हैं। सुशांत इस सर्कस को देखकर सिर्फ हंस रहे होते। वो लोग भी सुशांत के बारे में बोल रहे हैं जो उन्हें बिल्कुल जानते नहीं हैं। ये लोग सिर्फ लाइमलाइट बटोरना चाहते हैं। मैं सुशांत को जानता था। वो और हम साथ में जिम वर्कआउट (Sushant Sonu Gym workout) किया करते थे।
सोनू ने आगे कहा कि सुशांत इंडस्ट्री में भले ही बाहर से आए थे लेकिन उन्होंने कम समय में काफी कुछ हासिल कर लिया था। जो लोग बता रहे हैं कि सुशांत ऐसे थे वैसे थे, उनके प्रवक्ता बनने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को देखकर यकीनन सुशांत को हंसी आती। सुशांत के परिवार को देखिए वो लोग कितने शांत स्वभाव वाले हैं उन्होंने कभी ऐसा माहौल नहीं बनाया। जैसा चल रहा है उसके बाद लोग थोड़े दिनों में सुशांत को भूल जाएंगे और एक नया टॉपिक मुद्दा बन जाएगा।