25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनू सूद की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, फैंस ने जताई खुशी

सोनू सूद की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। फैंस ने इस बात की जानकारी होते ही ट्विटर पर खुशी जतानी शुरू कर दी है। सोनू के ठीक होने के बाद एक बार लोगों को मदद की उम्मीद जगी है।
less than 1 minute read
Google source verification
sonusood1.png

Sonu Sood

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की कोरोना रिपोर्ट निगेटव आ गई है। सोनू ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने जैसे ही अपने फैंस को इस बारे में बताया सभी उन्हें लगातार बहुत स्ट्रॉन्ग बता रहे हैं। लोगों के मसीहा सोनू सूद की के ट्विटर पर फैंस उनकी इस न्यूज पर रिएक्ट कर रहे हैं। सोनू सूद ने खुद की फोटो शेयर करते हुए बताया कि वो कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। कुछ दिनों पहले ही सोनू ने पॉजिटिव आने की बात सोशल मीडिया पर बताई थी हालांकि अब वो ठीक हो गए हैं और जल्द ही अपने काम पर वापस लौटेंगे।

सोनू ने अपने ट्विटर पर लिखा- टेस्टेड- कोविड-19 निगेटिव। जिसके बाद फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोनू घर पर रहकर भी लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन अब सही होने के बाद वो और भी ज्यादा एक्टिव हो जाएंगे। बता दें कि सोनू सूद ने साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान लगातार जरूरतमंदो की मदद की थी। जिसके बाद लोग उन्हें मसीहा मानते हैं।

सोनू पिछले साल से लेकर अब तक लगातार लोगों की मदद करते आ रहे हैं। सोनू ने कई बेरोजगारों के लिए नए रास्ते भी खोले हैं।

इससे पहले सोनू ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं सभी को बताना चाहता हूं आज सुबह मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने सावधानी के साथ खुद को क्वारनटीन कर लिया है और अपना ख्याल रख रहा हूं। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, इससे मुझे आपको मदद करने के लिए और समय मिल गया है।