script

ओटोग्राफ लेने आई फैन को ही दिल दे बैठे थे थलापति विजय, बेहद हसीन हैं इस हीरो की पत्नी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 14, 2022 02:23:18 pm

Submitted by:

Sneha Patsariya

विजय थलापति ने साल 1998 में संगीत सूर्णलिंगम से शादी रचाई। उनकी शादी को करीब 23 साल हो गए हैं और अब वह दो बच्चे के पिता है। विजय और संगीता की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है।

thalapathy vijay
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता है जिनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। थलापति विजय का असल नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है लेकिन उन्हें सुपर स्टार थलापति विजय के नाम से पहचाना जाता है। बता दे थलापति विजय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और वह ड्रामा, रोमांस और एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर है।
इन दिनों थलापति विजय अपनी 65वीं फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं विजय की प्रेम कहानी के बारे में। बता दे विजय ने अपनी फैन से ही शादी रचाई है और इनकी प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है…
18 साल में ही साइन कर ली थी बतौर हीरो फिल्म
बता दें, विजय के पिता साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता रहे हैं। विजय ने बतौर बाल कलाकार ही कई फिल्मों में काम कर लिया था। इसके बाद उन्होंने पहली बार फिल्म ‘नालया थीरपू’ काम किया जो साल 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काम करने के दौरान विजय की उम्र महज 18 साल थी। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जिनमें ‘थमिजन’, ‘थिरुपाची’, ‘पोक्किरी’, ‘विल्लू’, ‘कावलन’, ‘थुपक्की’, ‘देवा’, ‘सेल्वा’, ‘नेरुक्कू नेर’, ‘प्रियमुदन’, ‘फ्रेंड्स’ जैसी कई फ़िल्में शामिल है।
बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ भी काम कर चुके हैं विजय
बता दें, विजय ने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ भी काम किया है। प्रियंका चोपड़ा और विजय ने साल 2002 में आई फिल्म thamizhan में काम किया था। इसके अलावा विजय हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कई पुरस्कार भी अपने नाम किए हैं।
साल 1999 में रचाई शादी
बता दें, फिल्मी दुनिया में अपार सफलता पाने के बाद विजय थलापति ने साल 1998 में संगीत सूर्णलिंगम से शादी रचाई। उनकी शादी को करीब 23 साल हो गए हैं और अब वह दो बच्चे के पिता है। विजय और संगीता की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। बता दे संगीता कोई फिल्मी दुनिया की हीरोइन नहीं बल्कि आम लड़कियों की तरह विजय थालापाठी की फैन थी। दरअसल साल, 1996 में विजय की रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘Poove Unakkaga’ ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी खूब धूम मचाई थी। इस फिल्म के बाद विजय अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग चेन्नई में कर रहे थे। इसी दौरान एक लड़की उनके पास आई और उसने अभिनेता से ऑटोग्राफ मांगा और साथ ही उन्हें फिल्म की सफलता की बधाई दी।
फैन को डिनर के लिए किया था इनवाइट
इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों कई घंटों तक बात करते रहें। इसी बीच विजय थलापति संगीता को पसंद करने लगे और उन्होंने उसी दिन संगीता को अपने घर डिनर पर बुला लिया। यह सुनकर संगीता काफी हैरान रह गई, हालांकि फिर भी वह विजय के कहने पर उनके घर आई और फिर विजय ने संगीता को अपने माता-पिता से मिलाया। इसी बीच विजय के माता-पिता समझ गए थे कि यह वही लड़की है जिससे विजय शादी करना चाहता है और उन्होंने संगीता से उसी दिन पूछ लिया कि, क्या तुम मेरे बेटे से शादी के लिए राजी हो” ये बात सुनते ही संगीता ने हां कह दी। इसके बाद इन दोनों ने करीब एक दूसरे को 3 साल तक डेट किया।
इसके बाद विजय और संगीता ने 25 अगस्त 1999 को शादी रचाई। विजय क्रिश्चन है वहीं संगीता हिंदू है। ऐसे में इन दोनों ने हिंदू परंपरा से शादी रचाई और चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। संगीता श्रीलंका के रहने वाले तमिल इंडस्ट्रियलिस्ट की बेटी है। बता दें, साल 2000 में इनके घर बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम जेसन संजय रखा गया। इसके बाद उनके घर साल 2005 में बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम दिव्या है।

ट्रेंडिंग वीडियो