कपिल शर्मा शो होगा बंद
कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक और बुरी खबर है। सोनी चैनल की ओर से कपिल शर्मा के ‘द कपिल शर्मा शो’ को बंद करने का फैसला किया गया है। इसकी वजह कपिल की तबीयत है, जिसके चलते कई बार कपिल सेट पर लेट आते थे। कपिल के इंतजार में बॅालीवुड के कई सितारों को घंटो इंतजार करना पड़ता था। साथ ही कपिल शर्मा शो की टीआरपी भी बुरी तरह से गिर चुकी थी। यही वजह है की कपिल को सोनी टीवी से ब्रेक लेने को कहा गया है। बता दें दी कपिल शर्मा शो जल्द ही वापसी लेगा। लेकिन अभी कपिल के शो की जगह कृष्णा अभिषेक का शो ड्रामा कंपनी दिखाया जाएगा।
करीना-सोनम वीरे दी वेडिंग के लिए पहुंचीं दिल्ली
करीना ने प्रेगनेंसी के दौरान फिल्म वीरे द वेडिंग साइन की थी, लेकिन उन्होंने इसकी शूटिंग नहीं की। ऑलमोस्ट फिल्म बहुत लेट हो चुकी है। करीना ने इस बीच यह भी कहा था कि रिया चाहें, तो उन्हें बाहर करके किसी और के साथ फिल्म शुरू कर सकती हैं, लेकिन सोनम ने कहा था कि इस किरदार में सिर्फ बेबो ही फिट बैठती हैं। हम इंतजार कर लेंगे। अब इंतजार की घडिय़ां खत्म हो चुकी हैं। करीना सेट पर आ गई हैं। जी हां, इस फिल्म की स्टारकास्ट दिल्ली पहुंच चुकी है, जहां फिल्म के कुछ सीन रियल लोकेशन पर शूट किए जाएंगे। फिल्म में करीना और सोनम के अलावा स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया अहम रोल निभाती नजर आएंगी। बता दें इस फिल्म को सोनम कपूर की बहन रिहा कपूर और एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।
एक्टर आफताब ने वाइफ दुसांज से दोबारा की शादी
यूं तो आफताब शिवदासानी ने 2014 में ही वाइफ निन दुसांज से शादी कर ली थी, लेकिन वे सिर्फ एक सामान्य ढंग से हुई शादी थी जिसमें दोनों के परिवार के कुछ लोग ही शरीक हुए थे। खबर है कि आफताब ने इस बार निन के साथ एक ग्रेंड शादी की है। बता दें निन कबीर बेदी की **** हैं। आफताब और निन की री-मैरिज श्रीलंका में हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं।
आखिर ऐश्वर्या को मिल गया राजकुमार
काफी दिनों से खबरें आ रही थीं कि ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म फन्ने खान में राजकुमार राव या विक्की कौशल में से कोई एक नजर आ सकता। इसमें राजकुमार ने बाजी मार ली है। फन्ने खान में राजकुमार राव अब ऐश के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। बता दें इस फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए अनिल ने अपने बाल सफेद करवा लिए हैं। कहानी की बात की जाए, तो फन्ने खान की कहानी फिल्म में प्यार को अलग रूप में दर्शाएगी। साथ ही राजकुमार ने यह भी बताया कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है। खैर, देखना यह है कि ऐश्वर्या और राजकुमार की जोड़ी धूम मचा पाएगी।