बॉलीवुड

श्रीदेवी की बेटियां जीती हैं राजकुमारी वाली जिंदगी, मां पीछे छोड़कर गईं करोड़ों की जायदाद

श्रीदेवी बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के लिए काफी दौलत छोड़कर गई हैं। तो आइए जानते हैं उनकी सम्पत्ति के बारे में…

Aug 11, 2018 / 04:06 pm

Riya Jain

sridevi property left for janhvi kapoor and khushi kapoor

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी देश की महानायिका के रूप में जानी जाती हैं। उनकी उम्दा एक्टिंग का आज भी हर कोई कायल है। बता दें एक्ट्रेस ने करीब 300 फिल्मों में काम किया है। जाहिर है इतनी बड़ी सुपरस्टार होने के कारण उनके पास काफी सम्पत्ति है। आज हम आपको इसी बात की जानकारी देंगे। श्रीदेवी तो इस दुनिया में नहीं है लेकिन वह अपनी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के लिए काफी दौलत छोड़कर गई हैं। श्रीदेवी करोड़ों की मालकिन थीं तो आइए जानते हैं उनकी सम्पत्ति के बारे में…

इन 7 फिल्मों ने रचा इतिहास, कई सालों तक नहीं उतारी गई सिनेमाघरों से

 

80 के दशक से श्रीदेवी बॉलीवुड पर राज कर रही थीं। उस दौरान भी वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल थीं। बता दें श्रीदेवी की पूरी जायदाद करीब 247 करोड़ रुपए है। उनकी अलमारी डिजाइनर कपड़ों से भरी रहती थी। साथ ही उन्हें अक्सर पार्टियों में हैवी ज्वैलरी और महंगी साड़ियों में देखा जाता था। आपको जानकर हैरानी होगी की श्रीदेवी के पास तीन बंगले भी हैं।
VIDEO: कैमरा देख हिचकिचाने लगी आलिया,आखिर क्या है माजरा?

रिपोर्ट के अनुसार उस जमाने में एक फिल्म के लिए श्रीदेवी ने 1 करोड़ फीस की डिमांड की थी, हालांकि वह फिल्म पूरी नहीं हो पाई थी। साथ ही सालों बाद श्रीदेवी ने फिल्म ‘इंग्लिश विंग्‍लिश’ से कम बैक किया। तब उनकी फीस 3.5 करोड़ से 5 करोड़ तक पहुंच गई थी।
माल्टा में शुरू की सलमान ने ‘भारत’ की शूटिंग, ट्विटर पर करी देश की तारीफ

sridevi
अब इतनी बड़ी सुपरस्टार हैं तो लाजमी हैं कि वह कपड़ों से लेकर गाड़ियां खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ती होंगी। बताया जाता है कि श्रीदेवी को महंगी और लग्जरी कारों का भी शौक था। उनके कलेक्शन में ऑडी, पोर्श सयेन, मसारेजी और बेंटले जैसी लग्‍जरी कारें शामिल थी।
sridevi

इसी के साथ आपको ये भी बता दें श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली वैनिटी वैन वाली अभिनेत्री थीं। श्रीदेवी ने अपने लिए वैनिटी वैन बनवाई थी। उन्‍होंने किसी फिल्‍म की शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन देखी थी। ऐसे में श्रीदेवी ने अपने लिए पर्सनल वैनिटी वैन बनवाई थी। श्रीदेवी के पास तीन बंगले हैं, जिनकी मार्केट वैल्यू 62 करोड़ रुपए बताई गई है। ये बंगले श्रीदेवी ने अपनी कमाई से खरीदे थे। उनकी कुल संपत्ति में उनके पति बोनी कपूर की भी कोई हिस्सेदारी नहीं है।

Home / Entertainment / Bollywood / श्रीदेवी की बेटियां जीती हैं राजकुमारी वाली जिंदगी, मां पीछे छोड़कर गईं करोड़ों की जायदाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.