scriptअब बॉलीवुड डेब्यू करेंगी श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, बोनी कपूर ने कही यह बात | Sridevi younger daughter khushi will be making her bollywood debut | Patrika News

अब बॉलीवुड डेब्यू करेंगी श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, बोनी कपूर ने कही यह बात

locationमुंबईPublished: Jan 19, 2021 10:08:45 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

अब बॉलीवुड डेब्यू करेंगी श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, बोनी कपूर ने कही यह बात

अब बॉलीवुड डेब्यू करेंगी श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, बोनी कपूर ने कही यह बात

अब बॉलीवुड डेब्यू करेंगी श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, बोनी कपूर ने कही यह बात

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म मेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्दी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इस बात को बोनी कपूर ने भी कंफर्म किया और उन्होंने कहा कि खुशी एक्टिंग करना चाहती है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह उन्हें लांच नहीं कर रहे हैं।
दरअसल बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है और वे कई फिल्मों में काम कर रही हैं। अब उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। इस बारे में बोनी कपूर ने कहा कि खुशी भी एक्टिंग करना चाहती है और जल्दी कोई अनाउंसमेंट भी आप सुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह खुशी को लांच नहीं कर रहे हैं। क्योंकि उनके पास रिसोर्सेस है। लेकिन वे चाहते हैं कि इन्हें कोई और लॉन्च करें, वरना पक्षपात वाला रवैया आ जाता है। उन्होंने बताया आप बतौर फिल्ममेकर इसे अफोर्ड नहीं कर सकते और ना ही एक एक्टर के लिए यह अच्छा है। उनकी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वे कई फिल्मों में काम कर रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो