scriptराधिका आप्टे के बाद अब लीक हुए शरद मल्होत्रा के बेडरूम सीन्स | Ssharad Malhotra's lovemaking scene from film leaked online | Patrika News

राधिका आप्टे के बाद अब लीक हुए शरद मल्होत्रा के बेडरूम सीन्स

Published: Oct 17, 2016 10:28:00 am

TV Star और दिव्यंका त्रिपाठी के एक्स रहे शरद मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘एक तेरा साथ’ का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो गया है

Ssharad Malhotra

Ssharad Malhotra

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे की फिल्म ‘पार्च्ड’ के न्यूड सीन लीक होने के कारण यह पिक्चर चर्चा का विषय बनी थी। कहना गलत नहीं होता कि लीक हुई उस क्लिप की वजह से दर्शकों के बीच ‘पार्च्ड’ ज्यादा चर्चित हुई थी। अब टीवी एक्टर और दिव्यंका त्रिपाठी के एक्स रहे शरद मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘एक तेरा साथ’ का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो गया है। इसमें शरद और एक्ट्रेस मेलानी नाजरथ का लवमेकिंग बेडरूम सीन है। वीडियो का लेपटॉप पर चल रहे सीन से कैप्चर किया गया है। शरद और मेलानी वीडिया में लिपलॉक करते दिखे हैं। बता दें कि, ‘एक तेरा साथ’ एक हॉरर फिल्म है, जो 21 अक्टूर को रिलीज होने जा रही है।


दिव्यंका के एक्स-BF हैं शरद मल्होत्रा
शरद और ‘ये हैं मोहब्बते’ फेम एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी करीब 9 सला से रिलेशन में थे। उनके बीच अफेयर तब शुरू हुआ था, जब वे जीटीवी के पॉपुलर शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में एक साथ काम कर रहे थे। हालांकि, दोनों ने खुद कभी इस रिश्ते की बात स्वीकार नहीं की थी। फिर किन्हीं कारणों से जोड़ी अलग हो गई और इसी साल जुलाई महीने में दिव्यंका ने विवेक दाहिया से शादी कर ली।

इन दिनों पूजा बिष्ट को डेट कर रहे हैं शरद
दिव्यंका त्रिपाठी से ब्रेकअप के बाद टीवी के महाराणा प्रताप यानी शरद मल्होत्रा इन दिनों पूजा बिष्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। इन पिक्चर्स और साथ लिखे कैप्शन्स से साफ है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। बता दें, मुंबई बेस्ड पूजा के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन बताया जा रहा है कि वे मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्हें एमटीवी के डेटिंग रियलिटी शो ‘स्प्लिट्स विला’ में देखा जा चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो