scriptSushant singh की आत्महत्या, फैंस ने शुरू किया सुपरस्टार्स का बायकॉट, सोशल मीडिया पर कर रहे अनफॉलो | SSR death: Salman ,Karan Johar, Alia Bhatt followers drop on Instagram | Patrika News

Sushant singh की आत्महत्या, फैंस ने शुरू किया सुपरस्टार्स का बायकॉट, सोशल मीडिया पर कर रहे अनफॉलो

locationमुंबईPublished: Jun 17, 2020 11:16:49 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

बॉलीवुड के बड़े बैनर्स, फिल्ममेकर्स (FilmMakers) और कुछ कलाकारों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) और करण जौहर (karan Johar) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया और उनके पुतले जलाए गए। सुशांत सिंह (Sushant singh) की आत्महत्या से फैंस में आक्रोश है।

Sushant singh rajput suicide case

Sushant singh rajput suicide case

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh Rajput) की आत्महत्या (Suicide) के बाद गुटबाजी और नेपोटिज्म (Nepotism) का मुद्दा गर्मा गया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर बहस शुरू हो गई है। बॉलीवुड के बड़े बैनर्स, फिल्ममेकर्स (FilmMakers) और कुछ कलाकारों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) और करण जौहर (karan Johar) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया और उनके पुतले जलाए गए। सुशांत सिंह की आत्महत्या से फैंस में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर सवाल पूछे जा रहे हैं कि आउटसाइडर्स को इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए इतनी मेहनत क्यों लगती है। उनका कहना है कि स्टारकिड्स को यहां आसानी से काम मिल जाता है लेकिन बाहर से आने वाले व्यक्ति को नहीं। इस बीच नाराज यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कुछ स्टार्स को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है। साथ ही कुछ स्टार्स के खिलाफ केस भी दर्ज कराए गए हैं।
Sushant singh की आत्महत्या, फैंस ने शुरू किया सुपरस्टार्स का बाश्कॉट, सोशल मीडिया पर कर रहे अनफॉलो
सिर्फ यूजर्स ही नहीं कुछ बॉलीवुड सितारे भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। रवीना टंडन, रणवीर शौरी, कंगना रनोति और मीरा चोपड़ा जैसे लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय जाहिर की। उनका कहना है कि बॉलीवुड में गुटबाजी और नेपोटिज्म है। रवीना टंडन ने कहा कि बॉलीवुड कैंप्स में बंटा हुआ है। वहीं कंगना ने नेपोटिज्म के मामले में फिर से करण जौहर पर निशाना साधा है।
अब बॉलीवुड से नेपोटिज्म खत्म करने की मांग को लेकर यूजर्स ने इंडस्ट्री के निर्देशक और अभिनेताओं को अनफॉलो करना शुरू कर दिया है। करण जौहर, सलमान खान और आलिया भट्ट जैसे सितारों के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्या में कमी आई है। करण जौहर के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पहले 11 मिलियन थे। अब उनकी संख्या में कमी आई है और यह संख्या घटकर 10.9 मिलियन रह गई। वहीं आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम से करीब 1 लाख फॉलोअर्स कम हुए हैं। सुपरस्टार सलमान खान के फॉलोअर्स भी कम हुए हैं।
kangana_1_5929388_835x547-m.png
इससे कंगना रनोत को फायदा हुआ है। कंगना की टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले 2 मिलियन फॉलोअर्स थे। अब वे बढ़कर 3.5 मिलियन हो गए हैं। ये फॉलोअर्स मंगलवार शाम के बाद बढ़े। बता दें कि सुशांत सिंह ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वे कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। आरोप है कि उनसे फिल्में छीन ली गई थीं। उनके खिलाफ बॉलीवुड में गुटबाजी हो रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो