scriptSTREE: पहले ही हफ्ते में फिल्म 40 करोड़ के मुनाफे में, नजरें अब 100 करोड़ी क्लब पर | STREE BOX OFFICE COLLECTION ABOUT TO REACH 100 CRORE COLLECTION | Patrika News

STREE: पहले ही हफ्ते में फिल्म 40 करोड़ के मुनाफे में, नजरें अब 100 करोड़ी क्लब पर

Published: Sep 08, 2018 02:37:50 am

Submitted by:

Amit Singh

अमर कौशिक निर्देशित इस हॉरर, कॉमेडी जोनर की फिल्म को दर्शकों से लेकर फिल्म समीक्षकों ने काफी सराहा है।

stree movie full story based on real incident in karnataka

stree movie full story based on real incident in karnataka

पिछले हफ्ते रिलीज हुई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री का ताबड़तोड़ कमाई करने का सिलसिला बरकरार है। 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक करीब 60 करोड़ रुपए कमा लिए है। अमर कौशिक निर्देशित इस हॉरर, कॉमेडी जोनर की फिल्म को दर्शकों से लेकर फिल्म समीक्षकों ने काफी सराहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

तरण आदर्श ने शेयर की जानकारी
मूवी क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 1950 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 60.39 करोड़ की कमाई की है। साथ ही पूरी उम्मीद है कि फिल्म दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ रुपए कमा सकती है।

सौ करोड़ के लिए नहीं बल्कि दिल के लिए करता हूं काम : राजकुमार राव

 

https://twitter.com/hashtag/Stree?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Stree?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कहानी

फिल्म की कहानी है चंदेरी नामक एक कस्बे की। इस कस्बे में एक भूत का काफी आतंक है। लोग इस भूत को स्त्री नाम से बुलाते हैं। यह स्त्री सिर्फ पुरुषों की ही अपनी शिकार बनाती है। अचानक कस्बे से कई पुरुष गायब होने लगते हैं। जिनके बाद में सिर्फ कपड़े ही मिलते हैं। कोई नहीं जानता कि यह क्या हो रहा है? सबके पास अपनी-अपनी कहानियां हैं। डर का माहौल शहर में पसरा हुआ है। घर की दीवारों पर लिख दिया जाता है ‘ओ स्त्री, कल आना’। कस्बे के पुरुष रात को घर से निकलना बंद कर देते हैं। राजकुमार राव फिल्म में कस्बे के एक युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो कि एक दर्जी है और हर तरह के लेडिज कपडों के डिजाइन सिल सकता है। इस बीच राजकुमार राव की मुलाकात श्रद्धा कपूर से होती है और वो उनसे प्यार करने लगते हैं, लेकिन इस बीच राजकुमार राव को दोस्तों से पता चलता है कि श्रद्धा कपूर ही ‘स्त्री’ हैं। इसके बाद फिल्म में क्या नया मोड़ आता है।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो