scriptSTREE: पहले ही दिन फिल्म ने BOX OFFICE पर मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़… | stree movie box office collection | Patrika News

STREE: पहले ही दिन फिल्म ने BOX OFFICE पर मचाया धमाल, कमा डाले इतने करोड़…

Published: Sep 01, 2018 01:14:11 pm

Submitted by:

Amit Singh

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़ों की जानकारी साझा की है

stree movie crew experience paranormal activity shoot on haunted road

stree movie crew experience paranormal activity shoot on haunted road

इस हफ्ते राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ रिलीज हुई है। यह एक हॉरर-कॉमेडी जोनर की फिल्म है जो दर्शकों को काफी पसंद आई है।साथ ही इस मूवी को फिल्म समीक्षकों ने भी काफी सराहा है। ‘स्त्री’ ने फर्स्ट डे अच्छा कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने 6.82 करोड़ रुपए कमाए है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़ों की जानकारी साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा , ”स्त्री’ पहले दिन ही उम्मीदों पर खरी उतरते हुए नजर आ रही है। पहले दिन फिल्म ने 6.82 करोड़ का कारोबार किया है और वीकेंड पर फिल्म बेहतर कमाई कर सकती है’।

PALTAN: फिल्म रिलीज से पहले सोनल ने खोले कई राज, जानिए फिल्म से जुड़े ये रोचक बातें…

 

 

https://twitter.com/hashtag/OneWordReview?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कहानी

फिल्म की कहानी है चंदेरी नामक एक कस्बे की। इस कस्बे में एक भूत का काफी आतंक है। लोग इस भूत को स्त्री नाम से बुलाते हैं। यह स्त्री सिर्फ पुरुषों को ही अपना शिकार बनाती है। अचानक कस्बे से कई पुरुष गायब होने लगते हैं। जिनके बाद में सिर्फ कपड़े ही मिलते हैं। कोई नहीं जानता कि यह क्या हो रहा है? सबके पास अपनी-अपनी कहानियां हैं। डर का माहौल शहर में पसरा हुआ है। घर की दीवारों पर लिख दिया जाता है ‘ओ स्त्री, कल आना’। कस्बे के पुरुष रात को घर से निकलना बंद कर देते हैं। राजकुमार राव फिल्म में कस्बे के एक युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो कि एक दर्जी है और हर तरह के लेडिज कपडों के डिजाइन सिल सकता है। इस बीच राजकुमार राव की मुलाकात श्रद्धा कपूर से होती है और वो उनसे प्यार करने लगते हैं, लेकिन इस बीच राजकुमार राव को दोस्तों से पता चलता है कि श्रद्धा कपूर ही ‘स्त्री’ हैं। इसके बाद फिल्म में क्या नया मोड़ आता है यह जानने के लिए आपको सिनेमाघरों का रुख करना होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो