एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल के सामने उनके एक फैन का कमेंट पढ़ा गया। कमेंट में लिखा था, ‘एक प्रार्थना, सक्सेसफुल होने के बाद सलमान खान मत बन जाना।’ इस कमेंट को सुनते ही विक्की मुस्कुराए और कहा, ‘हां फिर आगे!!!’ इसके बाद विक्की जोर से हंसे।
विक्की और उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी भी आई है। विक्की को फिल्मफेयर ग्लेमर इंडस्ट्री अॅवार्डस में ‘Hot Stepper Of The Year’ से नवाजा गया है। इसकी जानकारी खुद विक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।
आपको बता दें कि विक्की ने हरलीन सेठी के साथ अपने रिलेशन की खबरों की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा,’हम अपने कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले। शुरू से हमें इसका अहसास होने लगा। हमने इस पर कभी शंका नहीं की। इसकी शुरूआत बहुत पहले नहीं हुई। ये महज एक साल पहले शुरू हुआ। एक-दूसरे को जानना बहुत अच्छा रहा। जो कुछ भी हुआ बहुत नेचुरल था। हम एक-दूसरे का साथ पसंद करते हैं। हम एक-दूसरे के अच्छे आलोचक हैं।’