scriptक्या सुहाना खान लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ कर गईं जिम? जानें पूरी सच्चाई | Suhana Khan workout video goes viral on Internet | Patrika News
बॉलीवुड

क्या सुहाना खान लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ कर गईं जिम? जानें पूरी सच्चाई

इस वक्त पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। हालांकि बहुत लोग ऐसे हैं जो नियमों की अनदेखी कर बेवजह बाहर निकल रहे हैं।

नई दिल्लीMar 26, 2020 / 06:37 pm

Sunita Adhikari

suhana_khan_at_gym.jpg
नई दिल्ली: देश में इस वक्त कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ चल रहा है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में कई लोग आ चुके हैं। ऐसे में इस वक्त पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। हालांकि बहुत लोग ऐसे हैं जो नियमों की अनदेखी कर बेवजह बाहर निकल रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुहाना खान (Suhana Khan) जिम में एक्सरसाइज करती दिख रही हैं। तो क्या सुहाना खान लॉकडाउन का उल्लंघन कर रही हैं। ये हम आपको बताएंगे।
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल इस वीडियो को सुहानाखानटीम नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो सुहाना खान वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। लेकिन ये वीडियो दिसबंर 2017 का है।
आपको बता दें किंग खान की बेटी सुहाना खान ने हाल ही में इंस्टग्राम पर आधिकारिक तौर से डेब्यू किया है। इससे पहले सुहाना का अकाउंट प्राइवेट था। लेकिन अब उन्होंने इसे पब्लिक कर दिया है। जिसके बाद सुहाना अपनी तस्वीरें आए दिन पोस्ट करती रहती हैं। वैसे सुहाना की फैन फोलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। इससे पहले भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थीं। खैर अब लोग चाहते हैं कि सुहाना जल्द से जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर लें। लेकिन उनकी एंट्री बॉलीवुड में कब होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
View this post on Instagram

🥱

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

Home / Entertainment / Bollywood / क्या सुहाना खान लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ कर गईं जिम? जानें पूरी सच्चाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो