script

द कश्मीर फाइल्स के दीवाने हुए सुनील शेट्टी-रितेश देशमुख, कहा- मेकर्स को फुल मार्क्स

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2022 03:36:39 pm

Submitted by:

Sneha Patsariya

बॉलिवुड के सिलेब्रिटीज द कश्मीर फाइल्स को बेहद पसंद कर रहे हैं। कई सिलेब्रिटीज के बाद अब सुनील शेट्टी और रितेश देशमुख ने भी फिल्म की तारीफ की है। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने जहां फिल्म को बेहतरीन बताया है वहीं रितेश देशमुख (Riteish Deshmuk) ने लिखा है कि यह एक बड़ी फिल्म बनने जा रही है।

suniel-shetty-riteish-deshmukh.jpg
इन दिनों कला और सचाई के साथ अगर किसी फिल्म की चर्चा है तो वो है द कश्मीर फाइल्स की। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने एक ओर दुनिया के दर्शकों के सामने सच का उजागर किया है तो दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। फिल्म को लेकर कुछ लोगों का ये भी कहना है कि फिल्म में अधूरा सच दिखाया गया है। लेकिन पीएम मोदी से लेकर देश के कई बड़े बड़े लोग इसके समर्थन में हैं और लगातार कई राज्यों में फिल्म को सरकारों के द्वारा टैक्स फ्री भी कर दिया गया है।
अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों से सजी ये फिल्म काफी पसंद की जा रही है। फिल्म समीक्षक से लेकर दर्शक और अभिनेता हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। फिल्म की इमोशनल स्टोरीलाइन दर्शकों से काफी जोड़ कर रही है। अब बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स इस फिल्म की तारीफ करते दिखे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं सुनील शेट्टी और रितेश देशमुख की।
https://twitter.com/hashtag/TheKashmirFiles?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
द कश्मीर फाइल्स की सुनील शेट्टी की तारीफ

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार सुनील शेट्टी और रितेश देशमुख ने द कश्मीर फाइल्स की काफी सराहना की है। सुनील शेट्टी ने तो द कश्मीर फाइल्स के कंटेंट को साम्राज्य ही बता दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा-कंटेंट सिर्फ किंग नहीं, बल्कि ये साम्राज्य है। द कश्मीर फाइल्स में शानदार नरेटिव और परफॉर्मेंसेस हैं। ये सबूत है कि अच्छी फिल्में काम करती हैं। अगर कोई बिग स्क्रीन के जरिए दर्द को महसूस कर सकता है तो मेकर्स को फुल मार्क्स जाते हैं।
यह भी पढ़ें

”इंदिरा सरकार ने फिल्म बनाने के लिए विदेशी निर्देशक को दिए थे ₹759800000” कश्मीर फाइल्स को लेकर आखिर क्यों सुर्खियों में हैं फिल्म गांधी

https://twitter.com/AnupamPKher?ref_src=twsrc%5Etfw
रितेश देशमुख को भी पसंद आई फिल्म

रितेश देशमुख को द कश्मीर फाइल्स फिल्म काफी पसन्द आयी है। रितेश देशमुख ने फिल्म की तारीफ में लिखा है कि ये एक ऐसी फिल्म की तारीफ करने का समय है, जो लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। एक छोटी सी फिल्म जो अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने की राह पर है। अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री और द कश्मीर फाइल्स की पूरी टीम को बधाई।
‘द कश्मीर फाइल्स’ देशभर में बॉक्स ऑफिस पर जोरदार बिजनस कर रही है। माना जा रहा है कि फिल्म अपने पहले हफ्ते में 90-100 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है। विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोग और प्रवासी भी बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो