scriptसुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ का 45 साल पुराना है याराना, सोशल मीडिया पर शेयर किया यादगार लम्हों का वीडियो | Sunil shetty celebrates 45th year of friendship with jackie shroff | Patrika News

सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ का 45 साल पुराना है याराना, सोशल मीडिया पर शेयर किया यादगार लम्हों का वीडियो

locationमुंबईPublished: Sep 22, 2020 07:30:56 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ का 45 साल पुराना है याराना, सोशल मीडिया पर शेयर किया यादगार लम्हों का वीडियो

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी की दोस्ती काफी पुरानी है। उनकी दोस्ती को करीब 45 साल हो गए हैं। हाल ही सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैकी के साथ बिताए कुछ यादगार लम्हों का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, “45 साल पूरे अभी आगे जारी, पेस्ट्री प्लेस टू खंडाला।”
इसी के साथ अभिनेता ने बैकग्राउंड में अमेरिकी सिटकॉम फ्रेंड्स का हिट टाइटल ट्रेक आई विल बी देयर फॉर यू डाला है। इस पर कमेंट करते हुए जैकी श्रॉफ के बेटे एक्टर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट सेक्शन में लव रिएक्ट किया है। वहीं सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को यह वीडियो क्यूटेस्ट लगा। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने फिल्म बॉर्डर, बाज ए बर्ड इन डेंजर, रिफ्यूजी सहित कई फिल्मों में काम किया है।
फिल्म बॉर्डर को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। इस फ़िल्म में सुनील शेट्टी का सॉन्ग संदेशे आते हैं दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। जो आज भी लोग पसंद करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो