scriptसनी देओल ने मांगी बबीता फोगाट से माफी तो दंगल गर्ल ने कह दी ये बड़ी बात | Sunny Deol Apologies To Babita Phogat, Babita say yor are brother | Patrika News

सनी देओल ने मांगी बबीता फोगाट से माफी तो दंगल गर्ल ने कह दी ये बड़ी बात

Published: Oct 21, 2019 07:27:28 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

सनी देओल ने बबीता फोगाट से माफी मांगी है.

sunny_deol_apologies_to_babita_phogat_wrestler.jpg
नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने सनी देओल हमेशा खबरों में बने रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में भाजपा सासंद सनी देओल हरियाणा की पहलवान बबीता फोगाट से माफी मांग रहे हैं। सनी का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। उनके फैंस इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।
https://twitter.com/iamsunnydeol?ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज सुबह से ही मतदान हो रहे हैं। इस चुनावी मैदान में दंगल गर्ल बबीता फोगाट (Babita Phogat)भी खूद पड़ी है। बबीता दादरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव प्रचार के लिए बबीता फोगाट ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो का आयोजन किया था। इस रोड शो में सनी देओल को भी जाना था। लेकिन उनके विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण वो इस रोड़ शो में नहीं पहुंच पाए। जिसके बाद सनी देओल ने एक वीडियो के जरिए बबीता फोगाट से माफी मांगी। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, देश की महान सुपुत्री एवं चरखी दादरी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बहन बबीता फोगाट द्वारा आयोजित रोड शो में जहाज में आए तकनीकी खराबी के कारण पहुंच नहीं पाया।इसके लिए क्षमा चाहता हूं,और मेरी तरफ से बहन को ढेर सारी शुभकमनाएं।
https://twitter.com/BabitaPhogat?ref_src=twsrc%5Etfw
जब ये वीडियो बबीता फोगाट के पास पहुंचा तो उन्होंने खुद इसका रिप्लाई किया. बबीता ने अपने ट्वीटर पर लिखा, ज़रूरी नहीं रिश्ते मिलने से ही कायम रहें, मन में प्रेम और सम्मान हो तो रिश्ता मज़बूत रहता है। सनी देओल भाई आपको किसी प्रकार की क्षमा मांगने की जरूरत नहीं। आपका प्रेम और आशीर्वाद जो हमेशा मिला है वो बस इस छोटी बहन पर यूं ही सदा बना रहे। आपका यह संदेश ही मेरा आशीर्वाद है’।
बताते चलें दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने कुश्ती के बाद अब राजनीति के मौदान में दंगल लड़ रही है। बीजेपी ने बबीता फोगाट को चरखी दादरी से अपने प्रत्याशी बनाया है। आज वहां मतदान हो गए हैं। जिसके नतीजे 24 अक्तूबर को सामने आएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो