scriptएक्टिंग की नहीं इस चीज का शौक रखते हैं सनी देओल के बेटे करण, वीडियो हुआ वायरल | Sunny Deol son Karan Deol latest video viral | Patrika News

एक्टिंग की नहीं इस चीज का शौक रखते हैं सनी देओल के बेटे करण, वीडियो हुआ वायरल

locationमुंबईPublished: Jun 22, 2019 09:48:19 am

Submitted by:

Preeti Khushwaha

Karan Deol की फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ का निर्देशन उनके पिता Sunny Deol ही कर रहे हैं।

Sunny Deol Karan Deol

Sunny Deol Karan Deol

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टर Sunny Deol के बेटे Karan Deol इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच करण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करण ने ये वीडियो र्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह रैप करते नजर आ रहे हैं।

Karan Deol

करण देओल ने अपना रैप वीडियो वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि करण न सिर्फ एक्टिंग बल्कि गानों का भी शौक रखते हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही करण ने कैप्शन में लिखा- ‘संगीत वह साधन है जिसके जरिए मैं हमेशा एक्सप्रेसिव हो जाता हूं। ये कभी शौक के तौर पर तो कभी तनाव मुक्त होने के लिए काफी अहम रोल प्ले करता है। #WorldMusicDay…’

Karan Deol

करण देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इनदिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी आने फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी। करण की फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ का निर्देशन करण के पिता सनी देओल ही कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो