बॉलीवुड

सनी लियोनी की बॅायोपिक में इन 10 बातों का होगा खुलासा, चौथी बात जान होश उड़ जाएंगे आपके

इसी के साथ वेब सीरीज में 10 एपिसोड दिखाए जाएंगे। तो आइए जानते हैं हर एपिसोड में क्या होगा खास…
 

Jul 18, 2018 / 08:36 am

Riya Jain

सनी लियोनी की बॅायोपिक में इन 10 बातों का होगा खुलासा, चौथी बात जान होश उड़ जाएंगे आपके

बॅालीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की बॅायोपिक ‘करणजीत : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। यह बॅायोपिक डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की जाएगी। इसी के साथ वेब सीरीज में 10 एपिसोड दिखाए जाएंगे। तो आइए जानते हैं हर एपिसोड में क्या होगा खास…

 

 

ये पहली ऐसी भारतीय वेब सीरीज बायोपिक होगी जिसमें खुद एक्टर ने अपनी ही बॅायोपिक में लीड किरदार अदा किया है।

सनी जब वे 13 साल की थीं तब उनकी फैमिली कनाडा से लॉस एंजेल्स शिफ्ट हो गई थी। उस दौरान सनी काफी उदास हो गई थीं। क्योंकि वह लॉस एंजेल्स नहीं जाना चाहती थीं। उन्हें लगता था कि फिर उनके सारे दोस्त छूट जाएंगे।
 

 

क्या आप जानते हैं सनी बचपन में गाती बहुत अच्छा थीं। बायोपिक में उन्हें गुरुद्वारे में गाते दिखाया गया है।

सनी ने इस कहानी में एक ऐसा मंजर भी जाला जब उनके पहले किस का जिक्र है। वे स्कूल के एक लड़के को किस करती है, जिसे उनके पिता जसपाल सिंह वोहरा देख लेते हैं। इसके बाद वे लड़के के पिता को उसके हाथ-पैर तोड़ने की धमकी देते हैं।
 

 

sunny leone and her children
एक एपिसोड में पत्रकार अनुपम चौबे सनी का इंटरव्यू करते हैं और उनको लेकर कई विवादों से भरे सवाल करते हैं। एक्ट्रेस बेबाकी से हर सवाल का जवाब देती हैं। पोर्ट स्टार बनने के बारे में सनी कहती हैं कि इसके लिए गट्स चाहिए। कपड़े उतारने के लिए भी मजबूत इरादों की जरूरत होती है। जब इस पर इंटरव्यूर सवाल उठाते हैं तो सनी जवाब देती हैं कि फिर आप क्यों नहीं ट्राय कर लेते।
सनी लियोनी हमेशा से फेम कमाना चाहती थीं। बायोपिक में भी इसे दिखाने की कोशिश की गई है।

 

 

 

sunny deol and amisha patel gadar star together in bhaiyaji superhit

सनी को उनके घरवाले और स्कूल फ्रेंड्स सनी या करणजीत नहीं, बल्क‍ि गोगू कहकर बुलाया करते हैं।

सनी लियोनी अपने माता पिता पर डिपेंड नहीं रहना चाहती थीं। वह खुद पैसे कमाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने जूस बेचा, घर-घर अखबार डाले और भी कई अलग-अलग तरह के प्रोफेशन किए।

सनी ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने पहले फोटोशूट में बोल्डनेस दिखाई।

सनी लियोनी के माता-पिता को उनके बोल्ड फोटोशूट का पता तो वह बुक स्टोर पर किताबें खरीदने जाते हैं और एक मैगजीन के कवर पर अपनी बेटी की बोल्ड तस्वीर देखते हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / सनी लियोनी की बॅायोपिक में इन 10 बातों का होगा खुलासा, चौथी बात जान होश उड़ जाएंगे आपके

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.