script‘भोजपुरी’ भाषा में बात करती नजर आईं सनी लियोनी, फैंस हुआ पागल…वीडियो धड़ाधड़ हो रहा वायरल | Sunny Leone talk in bhojpuri language Video movie koko kola | Patrika News

‘भोजपुरी’ भाषा में बात करती नजर आईं सनी लियोनी, फैंस हुआ पागल…वीडियो धड़ाधड़ हो रहा वायरल

locationमुंबईPublished: Jun 23, 2019 02:18:13 pm

Submitted by:

Riya Jain

इस वीडियो में सनी लियोनी भोजपुरी बोलती नजर आ रही हैं।

Sunny Leone talk in bhojpuri language Video

Sunny Leone talk in bhojpuri language Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sunny Leone इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। खास बात यह है की इस वीडियो में सनी लियोनी भोजपुरी बोलती नजर आ रही हैं।

sunny-leone-talk-in-bhojpuri-language-video

जी हां, वह अपना बैग कंधे पर टांगे हुए पीछे मुड़ती हैं और कहती हैं, ‘का बे, काम कर, मुझे छोड़’। लेकिन यह वह भोजपुरी फिल्मों में एंट्री के लिए नहीं कर रही बल्कि वह जल्द ही फिल्म ‘कोका कोला’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के किरदार में ढलने के लिए एक्ट्रेस ऐसा कर रही हैं।

 

sunny-leone-talk-in-bhojpuri-language
अपनी आने वाली फिल्म में वह उत्तर प्रदेश और बिहार की भाषा में बात करती नजर आएंगी। फिलहाल एक्ट्रेस इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। मूवी की शूटिंग उत्तर प्रदेश में चल रही है। सनी की ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।
sunny-leone-movie

गौरतलब है की फिल्मों के अलावा सनी अपने एक नए बिजनेस को लेकर भी चर्चा में हैं। सनी ‘द आर्ट फ्यूजन’ नाम से वह जल्द ही कुछ नया शुरू करने वाली हैं। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी दी थी। सनी ने लिखा, ‘जब आप जिंदगी में कुछ नया करना चाहते हैं तो आगे बढ़िए। कोशिश कीजिए। शायद आप कामयाब हों या शायद फेल हो जाएं। लेकिन कम से कम आपने कोशिश की। हमारे नए और क्रिएटिव वेंचर के लिए चीयर्स। यह शानदार होने वाला है। शुरुआत जल्द होगी।’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो